Friday, 16 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: उधारी के रुपये मांगने पर खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल 65 वर्षीय वृद्धा की मौत

Ambedkar Nagar News: श्याम नारायण पांडेय और ऋषि मिश्र के परिजनों के बीच उधारी के रुपये मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
Bureau
Bureau News Desk
16 Oct 2026
11:19 AM
1 min read
Ambedkar Nagar News: उधारी के रुपये मांगने पर खूनी संघर्ष, मारपीट में घायल 65 वर्षीय वृद्धा की मौत
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट
मारपीट में घायल वृद्धा की मौत
घटना के बाद पुलिस ने दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस कर रही मामले की जांच

Ambedkar Nagar News: राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर कोड़रा गांव में उधारी के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में घायल 65 वर्षीय चंद्रावती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्धा की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार 15 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे श्याम नारायण पांडेय और ऋषि मिश्र के परिजनों के बीच उधारी के रुपये मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान चंद्रावती देवी समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान चंद्रावती देवी ने दम तोड़ दिया।

वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद एक वृद्धा की मौत तक पहुंचने से गांव में घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि श्याम नारायण पांडेय की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Rajesultanpur News Chandrawati Devi Death

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News