Ambedkar Nagar News: जिले के जहाँगीरगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब में 15 वर्षीय कृष्णा मौर्य का शव मिलने की खबर सामने आई। महज 24 घंटे पहले घर से लापता हुए किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कृष्णा मौर्य करीब 24 घंटे पहले घर से लापता हो गया था। काफी समय तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोग और ग्रामीण किशोर की खोजबीन में जुटे थे, लेकिन सुबह तालाब में उसका शव मिलने की सूचना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिस बेटे की तलाश में परिवार की आंखें रातभर रास्ता देख रही थीं, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। फिलहाल किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें