Ambedkar Nagar News: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, तकनीकी मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया में सुरक्षा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी तकनीकी परीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरे किए जाएं।
जिलाधिकारी ने अभिलेखों का विधिवत संधारण करने और जांच की प्रत्येक प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन के अनुसार, FLC प्रक्रिया के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को निर्धारित प्रावधानों के तहत निरीक्षण एवं अवलोकन का अवसर दिया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें