Ambedkar Nagar News: जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में IGRS पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन विभागों को सुधार लाने के निर्देश दिए, जिन्हें शिकायतों के निस्तारण के बाद सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है।
डीएम ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता देने और निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में गंभीरता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें