Sunday, 18 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: बीएनकेबीपीजी कॉलेज में नशामुक्त युवा कार्यक्रम आयोजित

Ambedkar Nagar News: बीएनकेबीपीजी कॉलेज अकबरपुर में सेवा संकल्प अभियान एवं माय भारत अम्बेडकरनगर के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशामुक्त युवा’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
Bureau
Bureau News Desk
18 Oct 2026
03:33 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: बीएनकेबीपीजी कॉलेज में नशामुक्त युवा कार्यक्रम आयोजित
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
‘नशामुक्त युवा’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
बीएनकेबी पीजी कॉलेज में नशामुक्ति अभियान
जागरूकता रैली और स्लोगन प्रतियोगिता हुई

Ambedkar Nagar News: बीएनकेबीपीजी कॉलेज अकबरपुर में सेवा संकल्प अभियान एवं माय भारत अम्बेडकरनगर के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशामुक्त युवा’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ‘साधू वर्मा’ ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार तिवारी ने कहा कि नशामुक्त युवा पीढ़ी देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। युवाओं को नशे से बचकर शिक्षा, सामाजिक कार्यों और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. शशांक मिश्र सहित अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे की लत से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रवि कुमार और डॉ. सुधीर मिश्र ने किया, जबकि संचालन वागीश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Drug Free Youth Campaign

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News