Saturday, 17 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: गरबा-डांडिया महोत्सव में दिखा उत्साह और भक्ति का संगम, पांच महिलाओं को मिला ‘शक्ति स्वरूपा पुरस्कार’

Ambedkar Nagar News: नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में गरबा-डांडिया, ढोल-नगाड़ों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
Bureau
Bureau News Desk
17 Oct 2026
03:20 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: गरबा-डांडिया महोत्सव में दिखा उत्साह और भक्ति का संगम, पांच महिलाओं को मिला ‘शक्ति स्वरूपा पुरस्कार’
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
‘अकबरपुर बिगेस्ट गर्बा-डांडिया महोत्सव’ का भव्य आयोजन
डीएम ईशा प्रिया की मौजूदगी में पांच महिलाओं को मिला ‘शक्ति स्वरूपा पुरस्कार’
गर्बा-डांडिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा समारोह
नवरात्र महोत्सव के जरिए महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश

Ambedkar Nagar News:  शक्ति वंदन समिति, अकबरपुर की ओर से आयोजित ‘अकबरपुर बिगेस्ट गरबा-डांडिया महोत्सव’ नगर के एक होटल में उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में गरबा-डांडिया, ढोल-नगाड़ों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शुभम् अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया। समारोह के संरक्षक मंडल में आरएसएस के जिला कार्यवाह हेमंत, व्यवस्था सह प्रमुख भारत काबरा और विवेक मौर्य शामिल रहे। सह विभाग प्रचारक शैलेन्द्र की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समारोह का प्रमुख आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली जनपद की पांच महिलाओं का सम्मान रहा। गीतिका वर्मा, दीपशिखा सिंह, दीपा काबरा, डॉ. नूपुर पांडे और श्वेतांबरी प्रजापति को ‘शक्ति स्वरूपा पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और समाज में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

123 (1).webp

गर्बा-डांडिया के साथ प्रतिभाओं को भी मिला सम्मान
महोत्सव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उपस्थित लोगों ने नवरात्र के उत्सव का आनंद लिया।

आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के सदस्य आदित्य जायसवाल, ममता सिंह, अपर्णा तिवारी, सौरभ शुक्ला, बजरंगी अग्रहरि, विपुल अग्रहरि, सुनील गुप्ता, नितिन सिंह ठाकुर, चेतन पाल और अपराजिता सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही। शुभम् अग्रहरि ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य उत्सव और भक्ति के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना है।

Explore Related Topics

Akbarpur Garba Dandiya Mahotsav Ambedkar Nagar News Akbarpur News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News