Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहजादपुर, अकबरपुर स्थित कौटिल्य अकादमी में कन्या पूजन एवं मां दुर्गा की मनमोहक झांकी का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न स्वरूपों में सजकर माता रानी की झांकी प्रस्तुत की, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सरिता गुप्ता एवं भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम बताया। उन्होंने बच्चों को सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर आरोही पांडेय, शिव गुप्ता, नित्या सोनी, अन्वेषा शुक्ला, अदिति गुप्ता, अक्षिता मिश्रा, अन्नू, अदिति कसौधन, सनी, नुतबा, रौनक राजभर, कृतिका गुप्ता, श्रेयांश और पंछी सहित अन्य बच्चों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों में धार्मिक संस्कार, कन्या सम्मान और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक संस्कार विकसित करना, कन्या सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भारतीय परंपराओं से जोड़ना रहा। नन्हे बच्चों की मनमोहक झांकी और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें