Wednesday, 21 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Ambedkar Nagar News: महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर मलवनिया गांव में सोमवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
Bureau
Bureau News Desk
21 Oct 2026
11:17 AM
1 min read
Ambedkar Nagar News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जैतूपुर मलवनिया गांव में मचा कोहराम
राजू गुप्ता की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
युवक की मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं

Ambedkar Nagar News:  जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर मलवनिया गांव में सोमवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 40 वर्षीय राजू गुप्ता पुत्र छेदी गुप्ता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार राजू गुप्ता की सोमवार रात करीब नौ बजे फांसी लगाने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय वह शराब के नशे में था। हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। राजू गुप्ता अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और माता-पिता को छोड़ गए हैं।

उनके पुत्र राहुल गुप्ता की उम्र 18 वर्ष और कृष्णा गुप्ता की उम्र 15 वर्ष बताई गई है। बेटी की शादी इसी वर्ष हुई थी। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुजुर्ग माता-पिता के साथ पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Mahrua News UPNews

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News