Friday, 17 July 2026 | Lucknow | 29°C

अम्बेडकरनगर के मिठाई कारखाने में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

बसखारी के टाण्डा रोड स्थित कारखाने में अचेत मिलने के बाद अस्पताल ले जाया गया युवक, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Bureau
Bureau News Desk
16 Jul 2026
03:23 PM
1 min read
अम्बेडकरनगर के मिठाई कारखाने में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत
इमेज सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
बसखारी के मिठाई कारखाने में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
अचेत मिलने के बाद दो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
मृतक की पहचान राहुल प्रजापति निवासी राजेसुल्तानपुर बाजार के रूप में हुई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार।

अम्बेडकरनगर, बसखारी थाना क्षेत्र के टाण्डा रोड स्थित एक मिठाई कारखाने में कार्यरत 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

मृतक की पहचान राहुल (32) पुत्र श्याम देव प्रजापति, निवासी राजेसुल्तानपुर बाजार के रूप में हुई है। वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बसखारी के टाण्डा रोड स्थित आदर्श हरी मटर एवं बूंदी भंडार में काम कर रहा था।

यह खबर भी पढ़े - रात के सन्नाटे में बाजार में मची अफरा-तफरी, तेज रफ्तार कार तीन दुकानों में घुसी; लाखों का नुकसान

कारखाना संचालक अरविंद मोदनवाल के अनुसार, बुधवार रात राहुल ताड़ी और शराब पीने के बाद सो गया था। देर रात जब वह अचेत अवस्था में मिला तो उसे पहले बसखारी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां भर्ती नहीं किए जाने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद कारखाना संचालक की पत्नी ने बसखारी थाने में प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक जांच कर रही है।

Explore Related Topics

बसखारी अम्बेडकरनगर मिठाई कारखाना राहुल प्रजापति संदिग्ध मौत पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश समाचार बसखारी थाना टाण्डा रोड पुलिस जांच

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News