Saturday, 21 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow Road Accident: दो डंपरों के बीच फंसी कार, महिला की मौत, चार की हालत गंभीर

Lucknow Road Accident: मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित हरकंशगढ़ी में शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। दो डंपरों के बीच फंसने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
20 Nov 2026
11:19 AM
1 min read
Lucknow Road Accident: दो डंपरों के बीच फंसी कार, महिला की मौत, चार की हालत गंभीर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दो डंपरों की टक्कर के बीच पिचकी कार
पांच लोग अंदर फंसे
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Lucknow Road Accident: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरकंशगढ़ी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहा दो डंपरों के बीच एक कार बुरी तरह से फंस गयी। भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग कार के अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए ट्रामा सेंटर 2 भेजा। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर समीक्षा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों की भी हालत नाजुक बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के परिवार के सदस्य थे। वे निगोहां में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वृंदावन लौट रहे थे।

इसी दौरान हरकंशगढ़ी के पास कार अचानक आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद अभी कार सवार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पीछे से आ रहे एक और तेज रफ्तार दूसरे डंपर ने भी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार दोनों डंपरों के बीच फंस गयी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस भीषण हादसे में कार सवार दो महिला समेत पांचों लोग अंदर ही फंस गए।

दुर्घटना के बाद घटनास्थ पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे तक काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलो को एंबुलेंस की मदद से तत्काल ट्रामा सेंटर-2 पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान इंजीनियर समीक्षा ने दम तोड़ दिया। वहीं चार अन्य घायलों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Explore Related Topics

Lucknow Road Accident Mohanlalganj Accident Harkanshgarhi Road Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News