लखनऊ के पॉश गोमती नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक महिला बैंक अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गोमती नगर थाने से करीब 200 मीटर दूर आईसीआईसीआई बैंक के बाहर हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार सवार एक युवक ने महिला को फोन कर बैंक के बाहर बुलाया था।

बताया गया है कि युवक और महिला के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह खबर भी पढ़े - मायावती ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकारों को घेरा, बच्चों का किया जिक्र
मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। वह आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और आलमबाग में रहती थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले अपने पति मानस से तलाक लेने के लिए अदालत में अपील दायर की थी। इस जानकारी का घटना से संबंध फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्या के दिव्या को पति ने गोली मारने के बाद घर पहुँच कर खुद को भी गोली मार कर अपनी जान दे दी।
पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि वारदात से जुड़े फुटेज में आरोपी नजर आया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। घटना के बाद पुलिस की जांच आरोपी की पहचान और वारदात के कारणों से जुड़े तथ्यों पर केंद्रित है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें