Wednesday, 14 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP IAS Transfer: यूपी में सात आईएएस अफसरों का तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायती राज

UP IAS Transfer: प्रदेश सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस फेरबदल में सात आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण कर दिया गया।
Bureau
Bureau News Desk
14 Oct 2026
04:23 PM
1 min read
UP IAS Transfer: यूपी में सात आईएएस अफसरों का तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायती राज
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पंचायती राज निदेशक समेत आजमगढ़ और आगरा के CDO बदले
योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल
स्वास्थ्य, राजस्व और नगरीय रोजगार विभागों में भी बदली जिम्मेदारी
7 IAS अफसरों के तबादले

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस फेरबदल में सात आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण कर दिया गया है। इस बदलाव में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगरीय रोजगार और राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों की तैनाती में उपलफेर किया गया है। इसके साथ ही आजमगढ़ और आगरा के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को भी अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव पद पर नवीन तैनाती दी गयी है। इसी तरह मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को आजमगढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

वहीं, आगरा मंडल के अपर आयुक्त राजेश कुमार को नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। आगरा की मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को आगरा मंडल के अपर आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उनकी जगह कानपुर देहात के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार को आगरा के नया मुख्य विकास अधिकारी का पदभार सौंपा गया है। इसी तरह प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत किया गया है।  

Explore Related Topics

UP IAS Transfer News Uttar Pradesh IAS Transfer List Yogi Government

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News