Thursday, 15 October 2026 | Lucknow | 29°C

Shiva Sharma Death Case: मैंने उसे कूदते देखा..., शिव शर्मा डेथ केस में श्रद्धा दुबे ने किया सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Death Case: श्रद्धा दुबे ने शिव शर्मा की मौत को आत्महत्या करार दिया है। श्रद्धा का कहना है कि वह निर्दोष है। शिव की हत्या नहीं हुई है।
Bureau
Bureau News Desk
15 Oct 2026
03:01 PM
1 min read
Shiva Sharma Death Case: मैंने उसे कूदते देखा..., शिव शर्मा डेथ केस में श्रद्धा दुबे ने किया सनसनीखेज दावा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो जारी कर घटना वाले दिन की बताई कहानी
दावा: उन्होंने अपनी आंखों से उसे बालकनी से छलांग लगाते देखा था
छह-सात दिन से नहीं हो रही थी बात
अस्पताल में मारपीट का लगाया आरोप

Shiva Sharma Death Case: राजधानी लखनऊ के चर्चित शिव शर्मा डेथ केस को लेकर लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे ने अब तक लगभग तीन वीडियो जारी कर किये है। हाल ही श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो जारी कर वारदात के दिन की पूरी कहानी बयां की है। श्रद्धा दुबे ने शिव शर्मा की मौत को आत्महत्या करार दिया है। श्रद्धा का कहना है कि वह निर्दोष है। शिव की हत्या नहीं हुई है। अधिकारियों, अपराधियों और नेताओं के साथ श्रद्धा का नाम जोड़ने जाने के बावत उनका कहना है कि मेरे नाम को किसी के साथ ही गलत न जोड़ा जाए।

श्रद्धा का दावा है कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने शिव को बालकनी से कूदते हुए देखा था। अगर सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे तो सबकुछ सामने आ जाएगा। हालांकि श्रद्धा दुबे के इन दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। श्रद्धा दुबे के अनुसार सात तारीख से पहले करीब पांच-छह दिनों तक उसकी शिव के साथ बातचीत नहीं हो रही थी। कपूरथला चौराहे के एक चायवाले के माध्यम से शिव ने उनके ड्राइवर से संपर्क किया था।

उन्होंने भी दो बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद रात के लगभग करीब दो बजे शिव का फिर से फोन आया। जिसके बाद वह बीएमडब्ल्यू कार से उनसे मिलने पहुंचा। श्रद्धा ने जारी किये गये वीडियो में आगे कहा कि जब वह शिव से मिली उस समय उसने शराब पी रखी थी। इसके बाद दोनों पैडलर्स कैफे गए। फिर दोनों घर लौट आए। उस समय शिव श्रद्धा की कार को ड्राइव कर रहा था। वहीं श्रद्धा का ड्राइवर शिव की गाड़ी चला रहा था।

श्रद्धा ने बताया कि वह शिव को बीते चार महीने से ही जानती थीं और पिछले दो महीने से दोनों रिश्ते में थे। श्रद्धा ने यह भी दावा है कि शिव पर करीब 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज था। शिव पहले भी कर्ज न चुका पाने के कारण सुसाइड करने की बात कह चुका था। इसके साथ ही श्रद्धा ने अपनी बहन का बचाव करते हुए कहा कि उसका इस मामले से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

श्रद्धा के मुताबिक नौ तारीख की सुबह शिव वॉशरूम गया। इसके बाद और उसने दरवाजा बंद कर लिया। शक होने पर उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने के लिए भेजा। इसके बाद शिव बालकनी से नीचे कूद गया। श्रद्धा ने शिव की मां पर अस्पता में उसके ड्राइवर के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। वीडियो के अंत में श्रद्धा दुबे ने अपुष्ट खबरें न चलाने की अपील की। 

Explore Related Topics

Lucknow Crime News Shiva Sharma Death Case Lucknow News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News