Thursday, 22 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: एशियन पैरा गेम्स-2026 में स्वाति चौधरी ने जीता रजत पदक, CM योगी ने दी बधाई

UP News: सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि स्वाति चैधरी की उपलब्धि भारत के अनगिनत युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
Bureau
Bureau News Desk
22 Oct 2026
04:27 PM
1 min read
UP News: एशियन पैरा गेम्स-2026 में स्वाति चौधरी ने जीता रजत पदक, CM योगी ने दी बधाई
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
स्वाति की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने जताया गर्व
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर सरकार का जोर
पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार और नौकरी के अवसर
स्पोर्ट्स कॉलेज और खेल विश्वविद्यालय से मजबूत होगा प्रशिक्षण

UP News:  एशियन पैरा गेम्स-2026 में तीरंदाजी की महिला डब्ल्यू1 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर स्वाति चैधरी ने उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वाति चैधरी की सफलता को ऐतिहासिक बताया।

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि स्वाति चैधरी की उपलब्धि भारत के अनगिनत युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को स्वाति पर गर्व है। उनकी सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाओं, आर्थिक सहायता और पुरस्कारों पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना है।

प्रदेश में स्टेडियम, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, स्विमिंग पूल और सिंथेटिक कोर्ट जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। एक जनपद-एक खेल योजना के तहत सभी 75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर स्वीकृत किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल किट और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर में पांच स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित हैं। यहां 14 खेलों में प्रशिक्षण के साथ खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन और शिक्षा की सुविधा मिलती है।

वहीं, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को खेल शिक्षा और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए गांवों में खेल मैदान विकसित करने की योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। प्रदेश की खेल नीति के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार राशि का प्रावधान है। ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ रुपये, रजत पदक पर चार करोड़ रुपये और कांस्य पदक पर दो करोड़ रुपये देने की व्यवस्था है।

इसके अलावा लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों के जरिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है। गोरखपुर और वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों के निर्माण से खेल सुविधाओं को और विस्तार मिलने की उम्मीद है। खेल नीति-2023 के तहत प्रतिभाओं की पहचान, बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। स्वाति चैधरी की उपलब्धि ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा प्रस्तुत की है।

Explore Related Topics

Swati Chaudhary Asian Para Games 2026 Yogi Adityanath

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News