Sunday, 05 July 2026 | Lucknow | 29°C

बांग्लादेश से आते थे जाली भारतीय नोट, यूपी ATS ने मालदा से 25 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा

वाराणसी में दर्ज जाली मुद्रा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार था जाकिर, पूछताछ में अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज
Bureau
Bureau News Desk
04 Jul 2026
03:18 PM
1 min read
बांग्लादेश से आते थे जाली भारतीय नोट, यूपी ATS ने मालदा से 25 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा
वाराणसी में दर्ज जाली मुद्रा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाकिर को यूपी एटीएस ने पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया।
हाइलाइट्स
यूपी एटीएस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जाकिर को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया।
आरोपी पर जाली भारतीय मुद्रा की सप्लाई करने का आरोप है।
मामला वाराणसी के सारनाथ थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है।
जांच में सामने आया कि बांग्लादेश से जाली नोट भारत लाए जाते थे।

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जाकिर को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ वाराणसी के सारनाथ थाने में दर्ज जाली नोट तस्करी के मामले में तलाश की जा रही थी।

एटीएस के मुताबिक, जाकिर पर वाराणसी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे वाराणसी लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

जांच के अनुसार, यह मामला वाराणसी के सारनाथ थाने में 19 नवंबर 2024 को दर्ज उस मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें दो लाख रुपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई थी। इस मामले में मोहम्मद सुलेमान अंसारी और उसके सहयोगी इदरीश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ: कार्रवाई न होने से नाराज दिव्यांग छात्रा मोबाइल टावर पर चढ़ी, सहपाठी पर दुष्कर्म का आरोप

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि जाली भारतीय नोट पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी जाकिर उपलब्ध कराता था। इसके बाद से एटीएस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

एटीएस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश निवासी रफीकुल कथित रूप से तस्करी के माध्यम से जाली भारतीय मुद्रा भारत पहुंचाता था। इसके बाद जाकिर इन नोटों को अपने नेटवर्क के जरिए उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने का काम करता था।

जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि जाली मुद्रा किन-किन राज्यों तक पहुंचाई जा रही थी और इसमें कितने लोग शामिल थे।

एटीएस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कार्रवाई करते हुए जाकिर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर वाराणसी लाया गया है अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

एटीएस का कहना है कि पूछताछ में मिलने वाली जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि नए नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि जाली भारतीय मुद्रा की सप्लाई का नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसका संचालन किन माध्यमों से किया जा रहा था।

Explore Related Topics

यूपी एटीएस जाली नोट जाली भारतीय मुद्रा FICN मालदा पश्चिम बंगाल बांग्लादेश वाराणसी सारनाथ थाना ATS Raid Crime News UP Crime News Fake Currency Zakir Arrest

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News