शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा।
फायरिंग करने से हुई थी दूल्हे की चचेरी बहन की मौत।
लखनऊ।
बहराइच के धर्मनपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से हुई दूल्हे की चचेरी बहन की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को असलहे के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरपतार करने के बाद जेल भेज दिया है।
हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी चेतराम के पुत्र आशीष
की शादी रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी पृथ्वीराज की बेटी से तय हुई थी। शादी समारोह में जयमाल के दौरान किसी अज्ञात युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। जिसमेंं दूल्हे की चचेरी बहन १० वर्षीय काजल की गोली लगने से मौत हो गई थी। एसपी सुजाता सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर रामगांव थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी मोनू पुत्र इतवारी को नौतला चौराहे से गिरपतार कर लिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुृमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर १२ बोर तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।