सस्ती साड़ी देख भड़की महिलाएं,तो पिटे दूल्हे के भाई।
सीतापुर। सकरन इलाके में दुल्हन के द्वारे पर बारात आई। धूमधाम से द्वाराचार भी हुआ। लेकिन शादी का जोड़ा सस्ता देख दुल्हन पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। गुस्साए लोगों ने दूल्हे के भाई की जमकर धुनाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा। सकरन पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
लखनऊ।
सीतापुर। सकरन इलाके में दुल्हन के द्वारे पर बारात आई। धूमधाम से द्वाराचार भी हुआ। लेकिन शादी का जोड़ा सस्ता देख दुल्हन पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। गुस्साए लोगों ने दूल्हे के भाई की जमकर धुनाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा। सकरन पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि शादी समारोह में मौजूद दोनों पक्षों के लोगों ने शादी को संपन्न करा दिया। मामला सकरन थानाक्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी अनिल बुधवार को अपने भाई की बारात सकरन थाना क्षेत्र के बरियारी गांव निवासी शम्भू के यहां लेकर आए थे। बारात पहुंचने के बाद द्वाराचार हुआ। सब कुछ सामान्य ढंग से रीत रिवाज के साथ चल रहा था। लेकिन जब दुल्हन के कपड़े घर गए तो महिलाओं ने दुल्हन की साड़ी देखकर एतराज जताया। यह बात पुरुषों को पता चली तो दुल्हन का भाई आग बबूला हो गया। गुस्सा दुल्हन के भाई अच्छेलाल व दुल्हन के फ ुफेरे भाई प्रताप निवासी सत्तिनपुरवा थाना बिसवां ने पहले बारातियों को गालियां दी। उसके बाद दूल्हे के भाई अनिल की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांडा भेज दिया है। अनिल ने दुल्हन के भाई व फूफ ा के लडक़े के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने अच्छेलाल व प्रताप के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर लिया है।