Breaking News

Sunday, October 6, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 980

बछड़े को बचाने को गाय ने खूंखार तेंदुए को दौड़ाया।

लखनऊ। मां की ममता का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि बछड़े को बचाने के लिए गाय एक खुंखार तेंदुए से भिड़ गई। यही नहीं अपने बछड़े को बचाने के उसने खूंटे की रस्सी भी तोड़ दी।

बछड़े को बचाने को गाय ने खूंखार तेंदुए को दौड़ाया।


लखनऊ। मां की ममता का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि बछड़े को बचाने के लिए गाय एक खुंखार तेंदुए से भिड़ गई। यही नहीं अपने बछड़े को बचाने के लिए उसने खूंटे की रस्सी भी तोड़ दी।  बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के कतर्निया रेंज के कैलाशपुरी गांव में अहाते में गाय के साथ बंधे बछड़े पर बुधवार रात तेंदुए ने हमला कर दिया। अपने बच्चे को बचाने के लिए गाय ने खूंटा से रस्सी तोड़कर तेंदुए को दौड़ा लिया। गाय ने अपने बछड़े को बचाने के लिए लगभग 10 मिनट तक संघर्ष किया। जिसके बाद हार मानकर बछड़े को छोड़कर तेंदुए को जंगल की ओर भागना पड़ा।
 बहराइच के कतर्निया रेंज के कैलाशपुरी गांव निवासी श्रवण के अहाते में उनकी गाय बछड़े के साथ बंधी थी। देर रात में जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बछड़े को झपट्टा मारकर जबड़े में दबोच लिया। अपने बच्चे पर तेंदुए के हमले को देखकर गाय छटपटाने लगी। गाय ने पूरी ताकत लगाई और खूंटे को तोड़ दिया और तेंदुए से भिड़ गई। कड़े संघर्ष के बाद बछड़े को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। इसके बाद भी लगभग 100 मीटर तक गाय तेंदुए को दौड़ाती रही।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...