Breaking News

Saturday, October 5, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 190

यूपी में ब्राह्मणों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए 16 सदस्यीय कमेटी का गठन

यूपी में ब्राह्मणों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए पार्टी ने 16 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो कि भाजपा ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करने के लिए अभियान चलाएगी।

यूपी में ब्राह्मणों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए 16 सदस्यीय कमेटी का गठन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के ब्राह्मण मंत्री अब समाज के बीच जाएंगे। ये मोदी सरकार की ओर से संस्कृत, संस्कृति, धर्म शास्त्रों और धार्मिक स्थलों के लिए किए गए कामों के साथ ब्राह्मण समाज को दिए प्रतिनिधित्व को बताएंगे।


रविवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हुई बैठक में ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने पर मंथन किया। ब्राह्मणों को साधने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों व सांसदों की 16 सदस्यीय कमेटी भी गठित की है गई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार के ब्राह्मण मंत्री शामिल हुए।


भाजपा बताएगी, किस तरह सपा शासन में ब्राह्मणों की हत्या हुई


बैठक में हाल ही में सपा में शामिल हो रहे ब्राह्मण नेताओं के असर पर मंत्रियों ने राय रखी। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने संस्कृत, संस्कृति, धर्म शास्त्र और धार्मिक स्थलों के उत्थान के लिए जो काम किए हैं उसका फायदा समाज को हुआ है। बैठक में तय किया गया कि मंत्री समाज के बीच जाकर बताएं कि सपा शासन में किस तरह ब्राह्मणों की हत्या की गई थी।


2022 में भाजपा नहीं आई तो ब्राह्मण और प्रदेश को होगा नुकसान


2007 में ब्राह्मणों के समर्थन से बसपा की सरकार बनने के बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत सबसे ज्यादा मुकदमे ब्राह्मणों पर ही दर्ज हुए थे। तय हुआ कि मंत्री ब्राह्मण संगठनों के नेताओं से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे कि भाजपा ने ही समाज को प्रदेश व केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व के साथ संगठन में भी शीर्ष पदों पर बैठाया है। 2022 में यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो इसका नुकसान ब्राह्मण समाज के साथ प्रदेश और देश को भी होगा। ये मंत्री विश्वास दिलाने का प्रयास करेंगे कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज की नाराजगी दूर करने के साथ शिकायतों का समाधान भी होगा।


बैठक में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी व राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला भी मौजूद थे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...