Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 88

उत्तर-प्रदेश: नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित

यूपी सरकार ने नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए जमीन आवंटित करने के साथ ही 25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।

उत्तर-प्रदेश: नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित

योगी सरकार ने सीतापुर के नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए जमीन आवंटित कर दी है। योगी सरकार ने नैमिषारण्य की तहसील मिश्रित परगना औरंगाबाद ग्राम ठाकुरनगर में लगभग 5 एकड़ भूमि आवंटित की है। वहीं, अनसुंधान केंद्र की स्थापना के लिए 25 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गयी है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गयी है। 

संग्रहालय में उपलब्ध होंगे वैदिक ग्रंथ
नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना के ब्लू प्रिंट पर उच्च स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। वैदिक विज्ञान केंद्र में वेद विज्ञान से संबंधित विषयों को जोड़ते हुए अनुसंधान और प्रकाशन का काम किया जाएगा। इसी तरह विभिन्न वैदिक विषयों के पाठ्यक्रम भी तैयार किए जाएंगे। इसमें वैदिक गणित, वैदिक विधिशास्त्र, वैदिक योग विज्ञान, वैदिक पर्यावरण, वैदिक वन औषधियां एवं वनस्पति आदि पाठ्यक्रम शामिल हो सकेंगे। इसी प्रकार से प्रौद्योगिकी के भी अनेक विषयों को समाहित करते हुए वैदिक वास्तुशास्त्र, भौतिक एवं इंस्ट्रूमेंटल में परास्नातक कोर्स शुरू किए जा सकते हैं। केंद्र में विशिष्ट संग्रहालय भी विकसित किया जाएगा, जहां वैदिक ग्रंथ उपलब्ध होंगे। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...