Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 104

आगरा: आठवीं की छात्रा को चाऊमीन खिलाने के बहाने बंधक बना किया दुष्कर्म, फिर कर दिया दोस्तों के हवाले

खंदौली की रहने वाली 13 वर्षीय आठवीं की छात्रा को चाऊमीन की ठेल लगाने वाले युवक ने बहला कर अपने जाल में फंसा लिया। बहाने से ट्रांस यमुना के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन फिर लालच देकर होटल ले गया। दुष्कर्म के बाद रात भर बंधक बना कर रखा। दोस्तों को बुला कर उनसे भी दुष्कर्म करवाया।

आगरा: आठवीं की छात्रा को चाऊमीन खिलाने के बहाने बंधक बना किया दुष्कर्म, फिर कर दिया दोस्तों के हवाले

खंदौली की रहने वाली 13 वर्षीय आठवीं की छात्रा को चाऊमीन की ठेल लगाने वाले युवक ने बहला कर अपने जाल में फंसा लिया। बहाने से ट्रांस यमुना के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन फिर लालच देकर होटल ले गया। 

दुष्कर्म के बाद रात भर बंधक बना कर रखा। दोस्तों को बुला कर उनसे भी दुष्कर्म करवाया। जान बचाकर भागी बालिका ने परिजनों को जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की तलाश की जा रही है।

यह है पूरा मामला
खंदौली की रहने वाली पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा है। स्कूल के पास हाथरस रोड पर एत्माद्दौला के प्रकाश नगर का टिंकू गुप्ता चाऊमीन और दोसा बनाता है। बेटी वहां सहेलियों के साथ चाऊमीन खाने जाती थी। टिंकू ने उसे चाऊमीन खिलाने के बहाने बातों में फंसा लिया। 

वहीं एक पैलेस के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से बेटी ने किसी को यह बात नहीं बताई। 15 मार्च को बेटी पेपर देने के बाद चाऊमीन खाने गई। टिंकू ने उसे वहीं पैलेस के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। रात भर वहीं रखा। 

अगले दिन बेटी को ट्रेन यमुना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर रखा। अपने दो दोस्तों लक्की बघेल और प्रमोद पंडित को बुला लिया। उन दोनों ने भी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पुत्री जान बचाकर घर लौटी। परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर ट्रांस यमुना थाना पहुंचे।

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि रविवार को परिजन पीड़िता के साथ शिकायत लेकर आए थे। मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मुख्य आरोपी टिंकू और उसके साथी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी विक्की की तलाश की जा रही है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...