Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 99

लोकसभा 2024: 'कानपुर से प्रियंका लड़ें चुनाव, सपा-बसपा का नहीं अस्तित्व', पूर्व विधायक भूधर नारायण ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

कांग्रेस के पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजे पत्र में कहा है कि गठबंधन का इंतजार किए बिना जल्द यहां प्रत्याशी घोषित कर दें। उन्होंने कहा कानपुर क्षेत्र में सपा बसपा समेत दूसरे राजनीतिक दलों का खास अस्तित्व नहीं है। प्रियंका वाड्रा को सभी कांग्रेसजन शिद्दत से चुनाव लड़ाएंगे। इससे उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बहुत समय नहीं देना पड़ेगा।

लोकसभा 2024: 'कानपुर से प्रियंका लड़ें चुनाव, सपा-बसपा का नहीं अस्तित्व', पूर्व विधायक भूधर नारायण ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेसी भी अब मुखर हो गए हैं। कांग्रेस में 45 साल से काम कर रहे पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र ने पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा को कानपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजे पत्र में कहा है कि गठबंधन का इंतजार किए बिना जल्द यहां प्रत्याशी घोषित कर दें।

उन्होंने कहा, कानपुर क्षेत्र में सपा, बसपा समेत दूसरे राजनीतिक दलों का खास अस्तित्व नहीं है। प्रियंका वाड्रा को सभी कांग्रेसजन शिद्दत से चुनाव लड़ाएंगे। इससे उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बहुत समय नहीं देना पड़ेगा।

गांधी परिवार को हमेशा मिला स्नेह
पार्टी उम्मीदवारों के लिए वो पूरे देश में आसानी से चुनाव प्रचार कर सकेंगी। कानपुर कांग्रेस का गढ़ रहा है। गांधी परिवार को हमेशा स्नेह मिला है। अगर प्रियंका चुनाव न लड़ें तो ये सीट आइएनडीआइए गठबंधन में किसी अच्छे कांग्रेसी को दें क्योंकि पिछले गठबंधनों से कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है। 2009 तक कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। 2014 के बाद से खाली हाथ है।

वर्तमान में इनकी दावेदारी
वर्तमान में यहां से स्वयं पूर्व विधायक भूधर नारायण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आलोक मिश्र, पूर्व विधायक अजय कपूर, पूर्व प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक पवन गुप्ता, मदन मोहन शुक्ल, अंकज मिश्र, उमेश दीक्षित, शैल शुक्ला व विमल गुप्ता दावेदारी कर रहे हैं।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...