उत्तर-प्रदेश: अभिनेता रजनीकांत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाक़ात के बाद बोले- 'हमारी फोन पर भी बात होती है...' ;अयोध्या के लिए हुए रवाना
समाजवाजी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है।
अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वह शनिवार से राजधानी लखनऊ में हैं। उन्होंने शनिवार शाम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। रविवार की सुबह उन्होंने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पहुंचे।
समाजवाजी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है। पांच साल पहले जब मैं यहां एक शूट के लिए आया था लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो मेरी उनसे मुलाकात हुई।
अभिनेता रजनीकांत लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह (रजनीकांत) भगवान राम की पूजा करने आएंगे।
इससे पहले, रजनीकांत ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संत मानते हुए उनके चरण छुए। हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे।
मालूम हो कि रजनीकांत उम्र में सीएम योगी से बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है। यह तस्वीर आते ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोगों ने रजनीकांत के संस्कारों के साथ सीएम के एक संत होने से जोड़कर इसे देखा। इसकी तारीफ में यूजर्स ने ट्वीट किए। रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया। a