Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 153

लखनऊ में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन, व्यापारियों ने बनाया ऐसा बहाना- रोकनी पड़ गई कार्रवाई

एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अवैध कब्जे सभी गिराए जाएंगे। कब्जेदारों को पर्याप्त समय पहले ही दिया जा चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी अधिकारियों से और समय मांगने का प्रयास किया लेकिन अफसरों ने साफ मना कर दिया। पुलिस पीएसी व आरएएफ को भीड़ नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

लखनऊ में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन, व्यापारियों ने बनाया ऐसा बहाना- रोकनी पड़ गई कार्रवाई

कुकरैल नदी पर कब्जा करके बसाए गए अकबरनगर प्रथम और द्वितीय के अवैध कब्जों को हटाने के लिए गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन कवायद करता रहा। शुरू में कुछ शोरूम चलाया भी, लेकिन चंद मिनट बाद यह रुक गया।

व्यापारी करते रहे टालमटोल
फिर व्यापारी सामान निकालने की बात कहने लगे। मौके पर मौजूद एलडीए वीसी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने व्यापारियों व स्थानीय लोगों को थोड़ा समय दिया, लेकिन लोग अपने घरों व शोरूम मालिक अपने सामान को निकलवाने की आड़ में समय व्यतीत करते रहे।

उधर, बादशाहनगर से लेखराज मार्केट के बीच पूरी तरह से रास्ता बंद कर दिया गया। सिर्फ एंबुलेंस वालों को जाने दिया गया। बिना किसी पूर्व सूचना के रास्ता बंद हो जाने से लंबा जाम भी लगा रहा और हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अवैध कब्जे सभी गिराए जाएंगे। कब्जेदारों को पर्याप्त समय पहले ही दिया जा चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी अधिकारियों से और समय मांगने का प्रयास किया, लेकिन अफसरों ने साफ मना कर दिया।

सड़कों पर हजारों स्थानीय लोगों की भीड़ होने के कारण कई थानों की पुलिस, पीएसी व आरएएफ को भीड़ नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यहां लोगों ने भीखमपुर, अकबरनगर प्रथम और द्वितीय को अवैध रूप से बसाया गया था। यहां 101 अवैध वाणिज्यिक निर्माण किए गए हैं।

नगर निगम, एलडीए भी दोषी
एलडीए, नगर निगम की अनदेखी के कारण भीखमपुर, अकबरनगर प्रथम और द्वितीय को बसाने में दोनों विभाग भी कही न कही जिम्मेदार है। सड़कों पर अवैध शापिंग काम्लेक्स का जाल फैलता गया और अभियंता इन अवैध निर्माण को बनवाते रहे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...