Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 372

आगरा: यमुना नदी में डूबे चार दोस्तों के शव मिले, परिवार में मचा कोहराम, अंतिम संस्कार के बाद नहाने गए थे चारों

रविवार की सुबह गोताखोरों को दशहरा घाट पर पहले तुषार का शव मिला था। बाकी तीनों युवकों के शव भी तीन घंटे में किए गए बरामद। चारों मित्र अंतिम संस्कार में भाग लेने आगरा आए थे।

आगरा: यमुना नदी में डूबे चार दोस्तों के शव मिले, परिवार में मचा कोहराम, अंतिम संस्कार के बाद नहाने गए थे चारों

आगरा में हाथी घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान डूबे चारों युवकों के शव पीएसी गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर सुबह सबसे पहले तुषार का शव मिला था। बाद में दो अन्य युवकों सोनू और सचिन के भी शव दशहरा घाट पर गोताखाेरों को मिले। रितिक का शव हाथी घाट पर रेलवे पुल के पास मिला है। 

चार दोस्त नहाने गए थे यमुना में
नौलक्खा सदर के रहने वाले रितिक,  तुषार, सोनू और सचिन शनिवार को हाथी घाट रेलवे पुल के पास यमुना में नहाते समय डूब गए थे। पीएसी के गोताखोर उनकी तलाश में जुटे थे। 

यमुना के बीच में बने गहरे गड्ढे पहले भी ले चुके हैं लोगों की जान
यमुना में जिस जगह चारों मित्र शनिवार को डूबे, वहां गहरे गड्ढे हैं। नदी में नहाने वालों को उनका अनुमान नहीं हो पाता। वह कुछ कदम चलने के बाद ही 10 से 15 फीट गहरे इन गड्ढों में फंसकर अपनी जान गंवा बैठते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार को भी चारों मित्र भी इन गड्ढों में फंस गए थे। 

विष्णु चार बहनों में इकलौता भाई
सोनू उर्फ विष्णु चार बहनों का इकलौता भाई था। सचिन, रितिक और तुषार भी परिवार की जिम्मेदारी में अपना हाथ बंटा रहे थे। सोनू के पिता की मौत हो चुकी है। दो बहनों की और मां की जिम्मेदारी सोनू पर थी। बेटे के डूबने की जानकारी पर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। मां ऊषा की हालत बिगड़ गई। इस बीच चारों मित्रों के परिवार की एक महिला अपनी जान देने के लिए यमुना में छलांग लगाने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह रोका।

अंतिम संस्कार में भाग लेने आए थे चारों
नौलक्खा से चारों मित्र वृद्धा के शव के अंतिम संस्कार में आए थे। स्वजन उनके घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस बीच स्वजन को उनके डूबने की जानकारी मिली। परिवार के नजदीकी लोगो नें बताया कि रितिक, सोनू, सचिन और तुषार चारों मित्र होटलों में काम करते थे।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...