Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 49

लखनऊ: अकबरनगर में बवाल करने वाला एक उपद्रवी गिरफ्तार, छह अभी भी फरार; मुंह पर रुमाल बांधने वालों पर भी कसेगा पुलिस का शिकंजा

पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि छह अन्य हमलावरों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। इसके अलावा अज्ञात उपद्रवियों को सीसी फुटेज और वीडियो से चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पथराव करने वाले जो लोग मुंह पर रुमाल बांधे थे उनको भी चिह्नित किया जा रहा है।

लखनऊ: अकबरनगर में बवाल करने वाला एक उपद्रवी गिरफ्तार, छह अभी भी फरार; मुंह पर रुमाल बांधने वालों पर भी कसेगा पुलिस का शिकंजा

अकबरनगर में अवैध गोदाम के ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस, एलडीए कर्मचारियों पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों में अरशद वारसी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य छह नामजद उपद्रवी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

रविवार को हुए पथराव के चलते सोमवार को सुबह से पुलिस अलर्ट रही। अकबरनगर में पुलिस और पीएसी के जवान गश्त करते रहे। अफसर भी मौके पर पहुंचकर और फोन पर पलपल की जानकारी लेते रहे। दोपहर में गिरफ्तार उपद्रवी अरशद वारसी को महानगर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे बेल मिल गई।

हमलावरों के घरों पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि छह अन्य हमलावरों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। इसके अलावा अज्ञात उपद्रवियों को सीसी फुटेज और वीडियो से चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पथराव करने वाले जो लोग मुंह पर रुमाल बांधे थे उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। हाई कोर्ट के आदेश पर रविवार दोपहर अकबरनगर में सम्राट फर्नीचर के मालिक हमीदुल बारी का चार मंजिला गोदाम ढहाया जा रहा था।

गोदाम ढहने के दौरान अराजकतत्वों ने तीन की मलबे में दबने की अफवाह फैला दी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस, पीएसी और एलडीए के दस्ते पर पथराव किया था। कई लोग घायल हो गए थे। पथराव में पुलिस और एलडीए दस्ते की गाड़ियां टूट गई थीं। पथराव में कई पुलिस, पीएसी और एलडीए के कर्मचारी घायल हो गए थे।

इसके बाद पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ कर भगा दिया था। मुख्य मार्ग पर बैरीकेडिंग कर दी थी। देर रात एलडीए की ओर से दी गई तहरीर पर बलवा, सेवन सीएलए, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में गोदाम मालिक हमीदुल बारी, अरशद वारसी, मोहम्मद नौशाद, फजल अहमद, मोहम्मद सैफ खान, आदिल इश्तियाक और रिहान अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...