Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 210

अटल की धरती पर अखिलेश ने किया भाजपा पर हमला, कहा - वे गर्मी की बात करते हैं हम भर्ती की

बाह विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जैम कर निशाना साधा। संबोधन से पहले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अटल की धरती पर अखिलेश ने किया भाजपा पर हमला, कहा - वे गर्मी की बात करते हैं हम भर्ती की

आगरा में दस फरवरी को पहले चरण का मतदान है। चुनाव प्रचार बंद होने में कुछ ही घंटे शेष हैं, ऐसे में सियासत जोरों पर हैं। बाह विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा सरकार को अपने संबोधन में निशाने पर रखा। जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे अखिलेश ने सबसे पहले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने कहा कि लता मंगेशकर ने तीस हजार से अधिक गाने हमें दिए हैं, जिन्हें आज भी हम सुनते हैं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके जैसा न कोई है और न होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनके सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।


कोरोना काल में भाजपा लोगों को इलाज नहीं दे सकी

जनता को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। कोरोना संक्रमण काल में सरकार लोगों को इलाज नहीं दे सकी। सपा सरकार में दी गईं एंबुलेंस गांव-गांव पहुंचीं और लोगों को अस्पताल लेकर आई। डायल 100 को बदल दिया लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाई। पुलिस की गाड़ियों को कबाड़ा कर दिया। न टायर बदले न गाड़ियां बदलीं गईं। सपा सरकार में राममनोहर लोहिया अस्पताल बनाया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने एक भी अस्पताल नहीं बनाया। बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी की स्थली है। यहां सरकार बनने पर युवाओं का भविष्य सुधारने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। सपा ने साइकिल हाईवे बनाया जिस पर ट्रैक्टर भी चल सके लेकिन भाजपा ने विकास नहीं कराया। बटेश्वर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएग। मंदिरों की श्रृंखला को सपा सरकार ने जीर्णोंद्धार करने का काम किया था।




बाबा गर्मी निकलने की बात करते हैं, हम भर्ती की

बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम नौजवानों को पुलिस-सेना में भर्ती निकालने का काम करेंगे। वो गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम भर्ती निकालने की बात करते हैं। नदियों में पानी लाने के लिए कोई भी परियोजनाए लानी पड़ी लाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नाम बदल सकते हैं, रंग बदल सकते हैं, हम बाह को जिला बनाने में पीछे नहीं हटेंगे। मंच से लता मंगेशकर को मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।


खाद की बोरी चोरी से हो गई

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान की खाद की बोरी चोरी हो गई, बिजली नहीं मिली। कोई कारखाना भी नहीं बनाया गया। उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला पुल सपा सरकार में बनाया गया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। बाह विधानसभा में किसान परेशान है। यहां सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है। तीन सौ यूनिट बिजली बिल माफ होगा, कोई बिल नहीं देना होगा। गरी परिवार की महिलाओं को पेंशन तीन गुना अधिक दी जाएगी।


Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...