अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाया था की मुझे और मेरे हेलीकॉप्टर को दिल्ली में जानबूझ कर रोका गया है। तस्वीरें वायरल होने के कुछ देर बाद उन्हें इजाजत मिल गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज मुजफ्फरनगरमुजा में प्रेस वार्ता करने वाले हैं। लेकिन करीब 1 घंटे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाया था की मुझे और मेरे हेलीकॉप्टर को दिल्ली में जानबूझ कर रोका गया है। तस्वीरें वायरल हिने के बाद उन्हें इजाजत मिली और वो आखिर मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में चौधरी जयंत सिंह के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।
अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा कि, "मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…।"
एक दुसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा की, "सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।"
आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव एक प्रेस कांन्फ्रेंस करने वाले हैं। मेरठ में भी उनका एक चुनावी प्रचार कार्यक्रम है। लेकिन इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे हेलीकाप्टर को दिल्ली में जानबूझ कर रोका गया और इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के लिए नहीं उड़ने दिया जा रहा है। हालांकि तस्वीरें वायरल होने के कुछ देर बाद उन्हें इजाजत मिल गई। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव का हेलिकाप्टर मुजफ्फरनगर पहुंच गया है।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...