सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया जयंत चौधरी नें पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत की, जहां जयंत चौधरी ने कहा, 'भाजपा के लोग सिर्फ नफरत फैलाते हैं।'
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की मंगलवार को मेरठ के दबथुवा में संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली थी। रैली में अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह नें गठबंधन की औपचारिक घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार देने का वादा किया गया। अखिलेश ने रैली को संबोधित करते हुए एक नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा और यूपी से बीजेपी का सफाया होगा। आज का ये जनसैलाब और जोश बता रहा है कि इस बार पश्चिम में भारतीय जनता पार्टी का सूरज डूब जाएगा, और हमेशा के लिए डूबेगा।
दबथुवा में रैली स्थल पर दो मंच बनाए गए थे, जिसमें एक पर अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह रहे, इनके साथ दोनों पार्टियों के करीब 50 मुख्य पदाधिकारी रहेंगे। जबकि दूसरे मंच पर करीब 100 अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मंच के आस पास स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के होर्डिंग के अलावा रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों और गन्ना मूल्य की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिये उनके बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए थे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रैली में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, 'जिस दिन इस गठबंधन की नीव रखी गई थी उसी रोज प्रदेश के दूसरे हस्सिों में ऐलान हो गया था कि पश्चिम में भाजपा का सूरज हमेशा के लिये डूब जायेगा।' उन्होंने नारा दिया कि 'किसानों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा।' उन्होंने कहा कि, 'पश्चिम में हमारा ही परचम लहराएगा। जिस तरह किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी उसके बाद किसानों ने भाजपा के लिये अपने तमाम दरवाजे बन्द कर दिये हैं।'
अखिलेश यादव ने कहा, 'हम हर हालत में किसानों को उनके अधिकार दिलवायेंगे। नफरत की राजनीति करने वाले इस गठबंधन से बौखला गये हैं क्योंकि उनको अपने हाथ से बड़े पैमाने पर सीटें जाती हुई दिखाई देने लगी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में सीटों को बंटवारा आपसी रजामंदी से हो चुका है और इसमें कोई मतभेद नहीं है।
रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'रैली में उमड़े जन सैलाब ने साबित कर दिया है कि गठबंधन पश्चिम के किसान, जाट, यादव और मुस्लिमों के लिये बदलाव लेकर आया है। किसानों पर किये गये जुल्म ज्यादती और उन्हें शहीद किये जाने से जनता का अपमान हुआ है।' जयंत चौधरी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'इतना कुछ होता रहा और सरकार देखती रही। भाजपा के लोग सिर्फ नफरत फैलाते हैं जबकि नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है और उन्हें दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।' जयंत चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि, 'मुख्यमंत्री योगी औरंगजेब से बात शुरू करते हैं और पलायन पर आकर लोगों का ध्यान सरकार की नाकामी से भटकाने का काम करते हैं।'
उन्होंने कहा कि, 'शहीद किसानों की याद में चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि मेरठ में एक विशाल स्मारक बनवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आगामी 23 दिसम्बर को अलीगढ़ में एकत्रित होकर एक विशाल रैली की जाएगी।'
जयंत के संबोधन के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि इतनी भीड़ के लिए मैं सभी नेताओं का धन्यवाद करता हूं और किसानों का भी धन्यवाद करता हूं। उन्होंने किसानों नौजवानों और माताओं व बहनों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, 'मेरठ की क्रांतिकारी धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे लोगों को जन्म दिया, जिन्होंने किसानों के हित में काम किया।'
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...