Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 379

अखिलेश का आरोप: भाजपा की गलत नीतियों से चरमरा गई है देश की अर्थव्यवस्था

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए गए हैं।

अखिलेश का आरोप: भाजपा की गलत नीतियों से चरमरा गई है देश की अर्थव्यवस्था

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि 'उनकी की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है'। प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए गए हैं। वे यह भी नहीं बताते कि अब तक देश कितने ट्रिलियन तक पहुंचा है।


भाजपा विपक्ष को बदनाम करने का रच रही है षड्यंत्र


सपा के मुखिया अखिलेश यादव नें कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ विपक्ष को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही है। सरकारी संस्थाओं के जरिए सरकार विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब जनता भी उसकी सच्चाई जानने लगी है, इसलिए वह जन समस्याओं की चर्चा से भी भाग रही है। बिना सरकारी तंत्र के भाजपा नेतृत्व अब आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। 


लोग महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गन्ना बकाया और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। भाजपा राज में जनता को सिर्फ  जिल्लत और परेशानियां ही मिली है। लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महिलाएं अपमानित और असुरक्षित महसूस करती हैं।


सपा मजदूर सभा की कार्यकारिणी की घोषणा


सपा मजदूर सभा के अध्यक्ष राम सिंह ने 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें चंद्रमणि राय, राहुल निगम एवं राम मिलन यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा शकील खान महासचिव, सीमा भदौरिया कोषाध्यक्ष नामित की गई हैं। कार्यकारिणी में 14 सचिव एवं 31 सदस्य भी बनाए गए हैं। इसी तरह सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. इकबाल खां कादरी ने मो. खालिद एवं वजीर खान को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने जाफर हेलाल रिजवी को प्रदेश सचिव नामित किया है।                                                                                                                                                                                                                                                     

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...