2022 UP Election के पहले बसपा को सपा ने दिया बड़ा झटका। बसपा के दो कद्दावर नेता रामअचल राजभर और लाल जी वर्मा ने सपा का हाथ थाम लिया है। अखिलेश यादव ने 25 अक्टूबर को अपने प्रेसवार्ता में इन दोनों को पार्टी में शामिल किया।
अखिलेश यादव ने 25 अक्टूबर को अपने प्रेसवार्ता में कहा, 'समाजवादी पार्टी जहां राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चल रही है, वही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का सिद्धांतों को अपनाते हुए इन दोनों महान लोगों को और उनके विचारों को साथ लेकर के लगातार समाजवादी पार्टी जनता को एक नई दिशा में ले जाकर के उत्तर प्रदेश को कैसे विकास के रास्ते पर ले जाएं उसके लिए लगातार समाजवादी पार्टी प्रयास कर रही है।' अखिलेश यादव ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'मुझे खुशी है इस बात की कि यूपी की जनता समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है। और जिस तरीके से महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ी है और जिस तरीके से सपने दिखाए गए और आज पुरे साड़े चार साल से ज्यादा समय हो गया है, भाजपा ने जो घोषणा पत्र जनता के बीच में रखा था वह भी पूरा नहीं हुआ है। आज जब धान की फसल खड़ी है खेतों में पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी किसान को धान की अच्छी कीमत नहीं मिल रही है।'
उन्होंने आगे कहा , 'यह वही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो किसानों को भरोसा दिला रही थी कि कि सरकार बन जाएगी तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उनकी आय दोगुनी हो जाएगी। आज वही किसान जानना चाहता है उन्हे धान की कीमत क्यो नही मिल पाई। मजबूरी में किसान को अपना ध्यान जलाना पड़ता है। कोई पूछने वाला नहीं है किसान को। इधर जो बारिश है आई जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर खेतों में जो फसलें थी उनका नुकसान हो गया। जैसे आलू, धान और भी कई फसले हैं जिनका नुकसान हो गया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन किसानों की मदद करने के लिए आगे नहीं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अभी तक एक भी किसान की मदद नहीं की गई है। जिन किसानों की आय दोगुना होना तो दूर जिस तरीके से महंगाई बढ़ी है डीजल पेट्रोल जरूरत की चीजों की यह सरकार उसके लिए कुछ नहीं कर रही और सरकार के पास जवाब ही नहीं है।'
अखिलेश ने आगे कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के बड़े से बड़े नेता की अगर आप भाषण सुने तो ऐसा लगता है कि महंगाई है ही नहीं डीजल पेट्रोल के दाम बढ़े ही नहीं है।' ऐसा अखिलेश यादव का कहना है कि, 'कभी यही भारतीय जनता पार्टी डॉलर की कीमत के लिए कहती थी कि डॉलर की कीमत कहां जा रही है रुपया कहां गया जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी बताएं की, डॉलर की कीमत क्या हो गई है? रुपयों के सामने जिस तरीके से पेट्रोल 100 के पार हुआ है उसी तरह यूके का पॉन्ड भी सौ के पार चला गया है। जो लोग आय दोगुनी कर रहे थे उन्होंने महंगाई दोगुनी कर दी है। बड़े बड़े आयोजन हुए थे लखनऊ में, चाहे वो डिफेंस का आयोजन हो और चाहे वह इन्वेस्टमेंट का हो आज उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है। खासकर वह नौजवान जानना चाहते हैं, कि उन इन्वेस्टमेंट के बहाने कितनी नौकरियां कितने लोगों को रोजगार मिला है?'
अखिलेश ने आगे भाजपा सरकार के निजीकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, 'भारतीय जनता पार्टी लगातार चीजों को बेच रही है। एयरपोर्ट दिखाई दे जाए तो एयरपोर्ट बिक जाएगा, हवाई जहाज दिखाई देगा तो हवाई जहाज बेच दिया, पोर्ट बेच दिया और रेलवे स्टेशन की जमीनें बेच दी। अब ट्रेन भी बिकने जा रही हैं। जो जो सपने दिखाए थे, नौकरी के, रोजगार के, महंगाई कम करने के, इन्वेस्टमेंट के, वह वादे कहां है? यह भारतीय जनता पार्टी कपट धोखे खेल के दलदल में फैला रहे हैं झूठ का फूल।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...