संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की नई रिलीज डेट सामने आ गई हैं। ये फिल्म 25 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मैग्नम-ओपस 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। बताया गया था कि ये फिल्म 6 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन अभिनीत एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली थी। बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश से बचने के लिए संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया था। अब गंगूबाई काठियावाड़ी की एक नई रिलीज डेट सामने आई है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की और यह भी पता चला कि फिल्म का प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। मेकर्स ने यह भी खुलासा कर दिया है कि 25 फरवरी के दिन गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी। इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दिखाई देंगे। 'आरआरआर' से पहले आलिया और अजय की जोड़ी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी।
मशहूर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया की, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नई रिलीज की तारीख: 25 फरवरी 2022... संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी - आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत - 25 फरवरी 2022 को सिनेमा में रिलीज होगी... प्रतिष्ठित 72वें बर्लिन इंटरनेशनल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर होगा।
वहीं दूसरी ओर आ रही जानकारी के मुताबिक अगर आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी के दिन रिलीज होती है, तो इसकी टक्कर सीधे रणवीर सिंह स्टारर 'जयेशभाई जोरदार' से होगी। रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार 'यश राज फिल्म' द्वारा निर्मित है। अब आने वाले समय में देखना यह है कि 'जयेशभाई जोरदार' के मेकर्स अपनी रिलीज को बदलते हैं या फिर वो इस क्लैश के लिए तैयार हैं।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...