Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 117

अलीगढ: हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर की हत्या, पिता का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में रखा था कदम

सोमवार को हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भोलू ने क्राइम की दुनिया में कदम अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए रखा था। वर्ष 1990 में पिता शिशुपाल की हत्या हुई तब भोलू पांच वर्ष का था।

अलीगढ: हिस्ट्रीशीटर भोलू ठाकुर की हत्या, पिता का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में रखा था कदम

थाना क्षेत्र के हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात एक स्कार्पियो सवार एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 38 वर्षीय भोलू ठाकुर, दोस्त सुनील कुमार के साथ गभाना बरौली रोड होते हुए अपने गांव जा रहा था। रात करीब 11 बजे जैसे ही हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछा करते हुए बाइक सवारों ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास भोलू ठाकुर को घेर लिया और गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि भोलू ठाकुर हिस्ट्रीशीटर था।

वर्ष 1990 में पिता शिशुपाल की हत्या हुई, तब पांच भोलू वर्ष का था। किशोरावस्था में कदम रखा, मगर पिता की हत्या के गम ने पीछा नहीं छोड़ा। 2005 में पिता के हत्यारोपित के परिवार के युवक की हत्या में भोलू का नाम आया। इसी वर्ष गांधी पार्क क्षेत्र के लाज संचालक की हत्या में सुर्खियों में रहा। इसके बाद 2015 में बसपा नेता धर्मेंद्र चौधरी हत्याकांड में भोलू नामजद हुआ। फिर 2019 में एक किशोर की हत्या की। तब से भोलू ने अपराध से दूरी बना ली थी। 

राजनीति में हाथ आजमाने का था ख्वाब
बीते दिनों हुए चुनाव में भोलू ने जिला पंचायत सदस्य के लिए बसपा से टिकट मांगा था। इस पर 14 मुकदमे पंजीकृत हुए, जिनमें 11 में दोषमुक्त हो गया। तीन न्यायालय में विचाराधीन हैं। भोलू के पिता शिशुपाल का शव अतरौली क्षेत्र में कुआं में मिला था। शव को जलाया गया था। हत्याकांड में दो लोग जेल गए। इसके एक आरोपित के परिवार के युवक की 2005 में हत्या की गई। इसी में बदले की भावना में भोलू ने 2005 में ब्राह्मण समाज के युवक की हत्या की। इसी वर्ष में गांधी पार्क क्षेत्र के संदीप सिंह की हत्या में भोलू आरोपित था।

धर्मेंद्र चौधरी की हत्या में आया था नाम
10 जनवरी 2015 को बसपा नेता धर्मेंद्र चौधरी को शार्प शूटरों ने गोलियों से भून दिया था। पुलिस ने हत्याकांड में नौ हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें भोलू का नाम था। इस मामले में सभी आरोपित दोषमुक्त हो गए। 18 जुलाई 2019 को गांव भोजपुर में बंजारा समाज के किशोर की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने अनूपशहर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इसमें भी भोलू मुख्य आरोपित के रूप में सामने आया। लेकिन, सभी मामलों में भोलू बरी हो चुका था। किशोर की हत्या का मामला विचाराधीन है।

हथियार तस्करी में जेल जा चुका है आरोपित
बताया जा रहा है कि आरोपित पंकज पैर से दिव्यांग है। हथियार तस्करी में गुजरात जेल में रह चुका है। रविवार रात हुई घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि खाना खाने के दौरान भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।

चार हत्याओं में आया नाम, रिकॉर्ड में तीन
भोलू का चार हत्याओं में नाम सामने आया था। पुलिस रिकॉर्ड में तीन हत्याएं दर्ज हैं। 2005 की हत्या में भोलू को सजा हुई थी। लेकिन, वह अपील के बाद जमानत पर था। उसके विरुद्ध 14 मुकदमे पंजीकृत हुए। इनमें जवां थाने में 2005 में आर्म्स एक्ट, 2009 में एससी-एसटी एक्ट व जानलेवा हमले, डकैती, धोखाधड़ी, 2010 में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, 2013 में आर्म्स एक्ट, गांधीपार्क थाने में 2014 में जानलेवा हमला, 2019 में हत्या व आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। इनमें वर्ष 2009 में एससी-एसटी, गैंगस्टर व वर्ष 2019 में हत्या का मामला विचाराधीन है। शेष भोलू बरी हो गया था।

कड़ी सुरक्षा में भोलू का अंतिम संस्कार
भोलू का अंतिम संस्कार उसके गांव भोजपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। सीओ सिविल लाइन अशोक कुमार सिंह, क्वार्सी, सिविल लाइंस व जवां की पुलिस मौजूद रही। भोलू के शव को पहले उसके घर ले जाया गया। गांव में श्मशान न होने के कारण निजी नलकूप पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छोटे भाई राहुल ने दी।

भोलू के परिवार में मां, पत्नी व दो बच्चे हैं। बरौली नगर पंचायत के चेयरमैन मनोज ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रामू धनगर, आलोक प्रधान, यशपाल जादौन, जिला गोरक्षा प्रमुख अजय ठाकुर, अरुण तोमर, नेताजी रमेश शर्मा, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।

एसपी सिटी ने कही ये बात
भोलू जवां थाने का हिस्ट्रीशीटर था। चार दिन पहले उसका पंकज से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में फिर से कहासुनी हुई और रेस्टोरेंट के उद्घाटन से लौटने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित की तलाश में तीन टीमें लगी हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मुकेश चंद्र उत्तम, प्रभारी एसपी सिटी

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...