Breaking News

Saturday, October 5, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 251

अमित शाह 'बुआ-बबुआ' पर साधा निशाना, बोले 'पहले दंगे होते थे, आज विकास हो रहा है'

कासगंज में अखिलेश और मायावती पर बरसते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "पहले हर जिले में एक बाहुबली होता था, आज हर जिले में एक उत्पाद है।"

अमित शाह 'बुआ-बबुआ' पर साधा निशाना, बोले 'पहले दंगे होते थे, आज विकास हो रहा है'

तय कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से कासगंज पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा उनका हेलीकॉप्टर। यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अमित शाह ने भारत माता के जयकारे से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए नारा दिया कि इस बार भाजपा 300 पार।


अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम महान कल्याण सिंह ने किया था। यही कल्याण सिंह जी थे, जब समय आया राम जन्मभूमि पर मंदिर बने या कुर्सी जाए तब उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकराकर प्रभु श्रीराम के मंदिर का रास्ता साफ कर दिया था।


बुआ-बबुआ की सरकारें क्या यूपी में विकास कर पाईं? - अमित शाह


केंद्रीय गृहमंत्री ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकारें चलाईं। क्या ये सभी का विकास कर पाईं? वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं परिवारवादी पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे। पांच साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए।


पहले जिले में एक बाहुबली, आज जिले में एक उत्पाद - अमित शाह


केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश में पहले दंगे होते थे, आज उसी उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे बन रह हैं। उद्योगों का जाल बिछ गया है और प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हो गया है। पहले हर जिले में एक बाहुबली होता था, आज हर जिले में एक उत्पाद है। पहले हर जिले में एक स्कैम होता था, आज हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है।


अमित शाह के आगमन से कर्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। सुबह से ही सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने सुबह को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।


यूपी में 60 फीसदी वोट हमारा - उपमुख्यमंत्री


केंद्रीय गृहमंत्री से पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार 51 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार 100 में 60 फीसदी वोट हमारा है। 40 फीसदी में बंटवारा है। उसमें भी हमारा है। इससे पूर्व एटा के सांसद राजवीर सिंह ने देवी प्रतिमा भेंटकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। जन विश्वास रैली के मंच पर अन्य मंत्रियों में केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व सांसद और विधायक मौजूद रहे।  

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...