केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को भदोही में पहुंची। वहां उन्होंने विपक्ष पर जम कर निशाना साधते हुए बोला, 'कि आपने बुआ-बबुआ को 15 साल तक शासन करने को दिया लेकिन ये सिर्फ भ्रष्टाचार करना जानते हैं।'
मंगलवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा भदोही में पहुंची। इस यात्रा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल रहे। उन्होंने हरदोई में जनसभा को संबोधित करनें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एक छापे से बहुत दिक्कत हो गई, सवाल कर रहे है कि छापा क्यों पड़ा। 250 करोड़ रुपये छिपा रखे थे।
2017 में जब योगी के नेतृत्व में सरकार बनी तो सभी माफियाओं और बाहुबलियों को जेल का रास्ता दिखने लगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। भाजपा ने वर्षों से श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष किया। आज उसे धरातल पर उतारने का काम चल रहा है। विपक्ष ताने मारता था कि मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 5 अगस्त को भूमि पूजन हो गया। सपा, बसपा और कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले अब मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को कश्मीर से समाप्त कर दिया। विपक्ष में बैठी सपा, बसपा और कांग्रेस को तब भी दर्द हुआ। दिल्ली में सैनिक मेमोरियल भाजपा ने बनाया। गरीबी हटाओ की बात करने वाली पार्टी 70 साल तक राज किया पर गरीबी नहीं हटी। 2014 में भाजपा की मोदी सरकार बनी और 2.61 करोड़ माताओं-बहनों को घर देने का काम किया गया। मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हरदोई के अंदर छह हजार करोड़ का निवेश हुआ है। भाजपा सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे, सवायजपुर में पुल, मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। पूर्वांचल को पश्चिम से जोड़ने को एक्सप्रेस बनाया। डिफेंस कॉरिडोर बनाया। अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि आपने बुआ-बबुआ को 15 साल तक शासन करने को दिया लेकिन क्या इन लोगों ने गरीबों को फ्री राशन बांटा, मकान दिए। ये सिर्फ भ्रष्टाचार करना जानते हैं।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...