अपर्णा यादव ने समाजवादी को दिखाया अपना तेवर, बोली - यादव हूँ! शेरनी हूँ! सपाइयों से नहीं डरती
मोथरी जनसभा में चंद सपाइयों के उपद्रव से आहत भाजपा नेत्री अपर्णा ने कहा कि 'मैं यादव हूँ', 'शेरनी हूँ' सपाइयों से डरती नहीं हूँ। जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है।
बाराबंकी: सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव गुरुवार को मोथरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहीं थी। जहां मोथरी जनसभा में चंद सपाइयों के उपद्रव से आहत भाजपा नेत्री अपर्णा ने कहा कि 'मैं यादव हूँ', 'शेरनी हूँ' सपाइयों से डरती नहीं हूँ। जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है। उन्होंने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वाहन किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
अपर्णा यादव ने कहा कि, "जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के हांथो को मजबूत करे।" उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की सराहना की। कहा, "सपा के गुंडे भाजपा सरकार में अपनी जान की भीख मांग रहे है।"
उन्होंने उत्तर प्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया। ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने स्वागत किया।करुणेश वर्मा ने सन्चालन किया। इस अवसर पर घनसुख भन्डेरी, रोहित भारती, विजय आनंद बाजपेई, रोहित सिंह, करुणेश वर्मा, सर्वेश अवस्थी, रामलखन मिश्रा, अनूप यादव, भानु यादव, रीता यादव, अभय मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रवाद को मजबूत कर रही है भाजपा - अपर्णा यादव
अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद मजबूत हो रहा है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करती है जबकि विपक्ष तुष्टिकरण और जातिवादी राजनीति पर उतारू है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई ऊंचाइयां दी हैं। सीएम योगी प्रदेश को देश की बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में छह एक्सप्रेस वे, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी, 45 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो में जुटी है।
इसके पूर्व अपर्णा यादव ने भिटौली गाँव मे घर घर जनसम्पर्क किया। भाजपा के वोट मांगा। लाभार्थियों का अभिनन्दन भी किया। घर की महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा। नगर पालिका के पूर्व चैयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन डॉ अवधेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव, रामेश्वरी त्रिवेदी, नीता अवस्थी, संजीव वर्मा, प्रदीप वर्मा, मौजूद रहे।