साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जुलाई 2022: देखें भोले बाबा की कृपा से कैसा बीतेगा सावन का यह सप्ताह
इस सप्ताह की शुरुआत सावन के पहले सोमवार से हो रही है। इस सप्ताह कई राशियों के जीवन में बदलाव आने वाला है। तो आइए जानते हैं भोले बाबा की कृपा से सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह।
यह सप्ताह कई राशियों के लिए लकी रहने वाला है। कुछ राशि के लोगों के जीवन में इस सप्ताह बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही व्यापार और करियर के मामले में कई राशियों का भाग्य साथ देगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक किस राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह।
मेष राशिफल : व्यापार में होगी वद्धि
इस सप्ताह मेष राशि के लोगों के व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ संबंध जुड़ेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नए-नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और उनसे व्यापारिक संपर्क भी स्थापित होंगे। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी हर संभव सहयोग और सहायता हासिल होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ राशि : अधिकारियों के साथ रहेंगे अच्छे संबंध
इस सप्ताह वृषभ राशि के लोग अपने कामकाज से संबंधित नई योजना बनाने में सफल होंगे। साथ ही इस सप्ताह बड़े व्यापारी या अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध भी स्थापित होंगे। आपके द्वारा बनाएं गए संबंध आपको लाभ का सुख दिलाने में मददगार साबित होंगे। आप अपने मित्रों की सहायता से शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन राशि : अच्छा बीतेगा आपका सप्ताह
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। यह सप्ताह आपके लिए अशुभ परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने वाले होते है। आप अपने शत्रुओं को मात देंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर-परिवार में आनंदमय वातावरण देखने को मिलेगा। इस समय में आपको जमीन-जायदाद से अच्छा लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: जामुनी
भाग्यशाली अंक: 8
कर्क राशि : मिलेगा शुभ समाचार
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप परिचित लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप धार्मिक कार्य में और दान-पुण्य से संबंधित कार्य में हिस्सा लेंगे। इस सप्ताह आपके सभी सरकारी कार्य बिना किसी रुकावटों के पूर्ण होंगे। इस सप्ताह भाग्य का साथ अच्छा मिलने वाला है।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1
सिंह राशि : घर परिवार में होंगे मंगलिक कार्य
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह धार्मिक कार्य के लिए बहुत अच्छा है। इस दौरान आपको यात्रा करने के अवसर भी मिलेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा। अपनी चतुराई से आप कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। इस सप्ताह विरोधियों पर विजय हासिल करने में भी कामयाब होंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 6
कन्या राशि : सफलता प्राप्त करने के मिलेंगे अवसर
इस सप्ताह कन्या राशि के जातको को राजनीति में सफलता प्राप्त करने के अवसर मिल सकते है। साथ ही इस अवधि के दौरान राजकीय सेवा में उच्च पदस्थ लोगों से मित्रता होगी। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। जिससे लोग आपसे काफी प्रसन्न होंगे। आपको किसी सरकारी कार्य में धन लाभ होने की भी संभावना हैय़
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 2
तुला राशि : स्वास्थ्य का रखें ख्याल
तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव एवं व्यवहार में शालिनता देखने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: बादामी
भाग्यशाली अंक: 11
वृश्चिक राशि : बढ़ेगा आपका मान सम्मान
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सरकारी क्षेत्र में मान-सम्मान और लाभ की प्राप्ति करवाएगा। साथ ही आपके उच्च श्रेणी के लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपका आकर्षण राजनीति में होगा लेकिन आपको सलाह है कि राजनीति में शामिल लोगों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए, वरना आपके लिए परेशानी पैदा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3
धनु राशि : इस हफ्ते कम ही मिल सकती है सफलता
इस सप्ताह धनु राशि के लोगों को व्यापार-व्यवसाय में कम ही सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप परिवार के लोगों के साथ सुख परिवार का सुख मिलेगा, आपको सलाह है कि आपके लिए फिलहाल, अपनी आदतों में बदलाव करना जरूरी है। इस सप्ताह उच्च पदासीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। परिवार के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल बनेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 9
मकर राशि : इस हफ्ते बढ़ेगा खर्च
मकर राशि के लोगों का इस सप्ताह नेक कार्यों और धर्म से संबंधित कार्यों पर धन खर्च होगा। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों से हर संभव सहयोग हासिल होगी। इस सप्ताह धर्म-कर्म के कार्यों में आपका झुकाव रहेगा। परिवार की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 21
कुंभ राशि : बढ़ेगा मानसिक तनाव
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपका कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों और नेक कार्यों में पूरी श्रद्धा के साथ अपना सहयोग देंगे। अपने क्षेत्र के लोगों में प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 3
मीन राशि : कोर्ट कचहरी के मामलों में मिलेगी सफलता
मीन राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह परिवार के लोगों का भरपूर स्नेह मिलेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आप वार्तालाप की निपुणता और अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। इस सप्ताह कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में जीत हासिल होगी।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 16