Breaking News

Saturday, October 5, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 275

विपक्ष पर निशाना साधते अमित शाह बोले, 'सपा के सत्ता में आते हीं आजम जेल से बाहर'

मुरादाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा अगर बुआ-बबुआ और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ें तब भी नहीं जीत सकते हैं। मायावती को दिया चुनाव प्रचार करने का सलाह।

विपक्ष पर निशाना साधते अमित शाह बोले, 'सपा के सत्ता में आते हीं आजम जेल से बाहर'

मुरादाबाद: भारतीय जनता पार्टी की आयोजित जन विश्वास रैली में अखिलेश यादव और उनकी पार्टी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में एक अलग ही लैब खोल रखी थी।


अमित शाह ने जनता को लैब का अर्थ समझाते हुए बताया कि लैब में आने वाले पहले अक्षर 'एल' का अर्थ था कि 'लूट', इन्होंने खूब लूटपाट की और अपनी जेबें भरीं। उन्होंने 'ए' का अर्थ 'आतंकवाद' बताते हुए कहा, आप के पड़ोस के जिले में बबुआ के चच्चा जान रहते थे, जिन्होंने आतंकवाद के दम पर लोगों की जमीनों पर कब्जा किया, जो अब जेल में चक्की पीस रहे हैं। इसके बाद उन्होंने 'बी' का मतलब 'भाई-भतीजावाद' से की और बोले, सपा शासन में केवल भाई भतीजावाद ही चलता है। इनके विधायक, मंत्री और नेताओं ने लोगों की जिंदगी नर्क बना दी थी। भाजपा सरकार आने के बाद जनता खुश है। जनता की मांग है कि फिर से भाजपा सरकार आए।


गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि सपा की सरकार में 700 दंगे हुए। लेकिन आज योगी सरकार में दंगाइयों की आंख उठाने की हिम्मत नहीं हो रही। 'NIZAM' का मतलब शासन होता है। लेकिन अखिलेश यादव के लिए 'N' मतलब नसीमुद्दीन, 'I' मतलब इमरान मसूद, 'ZA' मतलब आजम खान और 'M' मतलब मुख्तार अंसारी है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको अखिलेश का निजाम चाहिए या योगी-मोदी का विकास निजाम?


सपा के सत्ता में आते हीं आजम जेल से बाहर


शाह ने कहा कि आजम खान ने एक हजार हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी। जनता से पूछा कि आज वो कहां हैं। अगर अखिलेश सत्ता में आते हैं तो आजम जेल के बाहर आ जाएंगे। इसलिए भाजपा को सत्ता में लाना है। शाह ने कहा कि अखिलेश हरदम जिन्ना-जिन्ना की रट लगाते हैं।


अखिलेश जितना भी जोर लगा लें, मंदिर निर्माण नहीं रुकेगा


मुरादाबाद से पहले ताला नगर अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इससे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बाबू को गुस्सा आ रहा है। चाहें वह जितना भी जोर लगा लें, मंदिर निर्माण नहीं रुकेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हर जिले में गुंडे मवाली होते थे। यूपी अब गुंडा मुक्त हो गया है। प्रदेश में बलात्कार के मामलों में प्रतिशत में कमी आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास करा रहे हैं। अखिलेश यूपी में सरकार बनने का सपना देख रहे हैं और राम मंदिर काम बंद करने की बात कर रहे हैं।


कांग्रेस और बुआ-बबुआ एक साथ लड़कर भी नहीं जीत सकते


अमित शाह ने कहा कि बसपा-सपा कभी विकास कार्य नहीं कर सकती। मैं बहन जी से कहना चाहता हूं कि चुनाव नजदीक है तो थोड़ा बाहर निकलें नहीं तो बाद में कहेंगी कि ज्यादा प्रचार नहीं किया। इसके बाद शाह ने कहा अगर बुआ-बबुआ और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ें तब भी नहीं जीत सकते हैं। 


भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कल्याण सिंह को


अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंककर गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कल्याण सिंह को जाता है। शाह ने उन्हें सफल राजनीतिक जीवन का मार्गदर्शक भी बताया। उन्होंने कहा ब्रज ही नहीं बल्कि प्रदेश में भाजपा को शिखर तक पहुंचाने में बाबूजी का हाथ है। कल्याण सिंह के सामने जब राम जन्मभूमि मंदिर बनने और कुर्सी छोड़ने का मामला आया तो उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकरा कर प्रभु श्रीराम के मंदिर बनने का रास्ता साफ किया। अखिलेश यादव को कल्याण सिंह याद नही आते है, उनको जिन्ना याद आता है।


पहले आतंकी हमले, अब सर्जिकल स्ट्राइक


शाह ने कहा जनता के मिले बहुमत से अनुच्छेद-370 को हटाया। सपा कांग्रेसी और हाथी वालों ने इसका विरोध किया था। पहले आतंकी सैनिकों को मार कर चले जाते थे। अब मोदी सरकार है, सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान से बदला लेने का काम हमने किया है। भाजपा विकास और विश्वास के पथ पर चल रही है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...