Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 126

अयोध्या: रामलला के मंदिर से पहले बनेगा रामपथ, 39.43 करोड़ से 566 मीटर लंबा रास्ता 91% बनकर तैयार; बढ़ेगा टूरिज्म

राम जन्मभूमि पथ का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस मार्ग की लंबाई 566 मीटर है।

अयोध्या: रामलला के मंदिर से पहले बनेगा रामपथ, 39.43 करोड़ से 566 मीटर लंबा रास्ता 91% बनकर तैयार; बढ़ेगा टूरिज्म

सीएम योगी का लक्ष्य अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी बनाना है। सनातन धर्म के केंद्र बिंदु अयोध्या में पर्यटन, संस्कृति व धार्मिक रूप से तेज गति से सुनियोजित विकास किया जा रहा है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। यह कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। राम जन्मभूमि पथ का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस मार्ग की लंबाई 566 मीटर है।

पथ सुग्रीव किला से राम मंदिर तक जाएगा
राम जन्मभूमि पथ बिरला धर्मशाला के सामने से सुग्रीव किला के बगल से होते हुए अमावा मंदिर रंग महल के पीछे होते हुए सीधे राम जन्मभूमि मंदिर परिसर तक जाएगा। इस पर कुल 39.43 करोड़ रुपए की लागत आ रही है, जिसमें से 23.79 करोड़ भूमि अधिग्रहण-पुनर्वास की लागत है। 390 मीटर लम्बाई में मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर तथा शेष भाग में 24 मीटर है। मार्ग पर 7 मीटर चौड़ाई में बिटुमिन्स मार्ग के साथ व 15 मीटर व 10 मीटर चौड़ाई में पैदल पथ का निर्माण हुआ। पैदल पथ पर रेड सैण्ड स्टोन पत्थर लगाया गया है, जिस पर अल्पना की तरह के सुन्दर पैटर्न बनाये गये हैं। मार्ग के दोनों ओर औसत 3.50 मीटर चौड़ाई में रेज्ड (उठे हुए) फुटपाथ का कार्य किया गया है।

अत्याधुनिक लाइट जगमगाएगा जन्मभूमि पथ
अत्याधुनिक लाइट से युक्त जन्मभूमि पर एक साइड पत्थरों को लगाया जा रहा है। जन्मभूमि पथ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या के गरिमा के अनुरूप तैयार कर रही है। इस मार्ग पर पर्याप्त उजाला रहे, इसके लिए दो तरह की लाइटों को इंस्टाल किया जा रहा है। पथ के बीच में ऊंचे लैंप लगाए गए हैं। मार्ग पर सुन्दर डिजाइनर व आकर्षक पोल की स्थापना की गयी है।

मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टोन बेन्च, वाटर कियोस्क एवं प्रसाधन की व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इस स्मार्ट मार्ग के दोनों ओर यूटीलिटी डक्ट का प्रावधान किया गया है, जिससे विद्युत तार ऊपर नहीं दिखाई देंगे तथा भविष्य में मार्ग बार-बार खोदने की आवश्यकता नहीं होगी। यह मार्ग भविष्य में दर्शनार्थियों की भारी संख्या बढ़ने व सुविधाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। जन्मभूमि पथ का कार्य अगस्त 2022 में शुरू हुआ था। इसी माह तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर 91 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि जन्म भूमि पथ मार्ग अयोध्या से राम पथ पर प्रारंभ होकर सुग्रीव किला होते हुए श्री राम मन्दिर तक जाता है। इस मार्ग की लम्बाई 566 मीटर है। इसके निर्माण पर 39.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें 23.79 करोड़ भूमि अधिग्रहण , पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन की लागत है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...