Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 68

Bharat Jodo Yatra में राहुल बोले- डरो मत, यह मेरा डायलाग नहीं शिव जी ने कहा है, देश में फैलाई जा रही नफरत

बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। अपने 14 मिनट के भाषण में उन्होंने जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य बताए। राहुल गांधी ने अग्निवीर भर्ती को कांग्रेस सरकार बनने पर रद करने की बात भी कही।

Bharat Jodo Yatra में राहुल बोले- डरो मत, यह मेरा डायलाग नहीं शिव जी ने कहा है, देश में फैलाई जा रही नफरत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस वक्त देश मे डर और नफरत फैलाई जा रही है। डरो मत...। यह मेरा डायलाग नहीं है, शिव जी ने कहा है कि डरो मत। महंगाई ने आम आदमी का दम निकाल रखा है। किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ अपने तीन-चार दोस्तों को फायदा पहुंचा रहे हैं। उधर, राहुल का रात्रि प्रवास शामली के एलम में प्रस्तावित था लेकिन मां सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर वह दिल्ली लौट गए।

सुबह छह बजे पहुंच गए थे राहुल
बुधवार को बागपत के मवीकलां से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सुबह छह बजे पहुंचे। यहां से उन्होंने झंडा पूजन के साथ यात्रा शुरू की। काठा और पाली गांव में यात्रा का स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से गुजरी। इस दौरान राहुल के पक्ष में नारेबाजी हुई। शहर से निकलते ही सड़क पर एक शिविर में चाय पी। यात्रा सिसाना गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने दूर से ही उनका स्वागत किया। यात्रा गौरीपुर मोड़ से होते हुए सुबह 10 बजे गुफा मंदिर के पास शिविर में पहुंची। यहां सभी ने भोजन करने के बाद साढ़े पांच घंटे विश्राम किया। इसके बाद शाम 3:40 बजे यात्रा पुन: शुरू हुई। सरूरपुर कलां गांव में स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा।

राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
यात्रा हाईवे से होते हुए पांच बजे बड़ौत पहुंची। यहां राहुल गांधी ने सर्व कल्याण सीनियर सिटीजन क्लब में आधा घंटा विश्राम किया। विश्राम के बाद साढ़े पांच बजे राहुल ने बड़ौत के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने 14 मिनट के संबोधन में किसानों, युवाओं, मध्यम वर्ग को लुभाते हुए भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य बताकर समर्थन के लिए जनता का आभार जताया।

राहुल बोले- देश में फैलाई जा रही नफरत
राहुल गांधी ने कहा कि देश मे नफरत फैलाई जा रही है। युवा पढ़-लिखकर भी बेरोजगार है। डर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। डरो मत... और यह मेरा डायलाग नहीं है। यह बात शिव जी ने कही है। हम बांटने की या डराने की राजनीति नहीं करते। यूपीए सरकार में सिलेंडर 400 रुपये का था और पेट्रोल 60 रुपये लीटर। अब सिलेंडर 1100 का है और पेट्रोल 100 रुपये लीटर। यह बीच की धनराशि कहां जा रही है? यह मोदी जी के तीन-चार दोस्तों की जेब में जा रही है। उधर, यूपी का का बा गाना गाने वालीं नेहा राठौर ने भी बागपत पहुंचकर यात्रा का समर्थन किया। सऊदी स्थित मक्का-मदीना में मदरसा ओसातिया के सदर हजरत मौलाना ओसामा भी यात्रा में शामिल हुए।

ये रहे भारत जोड़ो यात्रा में मौजूद
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, अखिलेश सिंह समेत बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सत्ता में आए तो रद करेंगे अग्निपथ योजना : बागपत और सिसाना के बीच अल्ट्रा रनर (लंबी दूरी के धावक) देवीलाल चौधरी से राहुल गांधी ने चलते-चलते बात की। काठा गांव निवासी देवीलाल ने उनसे अग्निवीर भर्ती का विषय रखा। देवीलाल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में चयन के बाद युवाओं को नियुक्ति नहीं मिल रही है। बागपत में स्टेडियम नहीं। यह सुन राहुल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को रद कर देगी। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...