बाराबंकी: अरविंद सिंह गोप बोले- सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है, मनीष जगन की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला
बाराबंकी में सपा नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने इसे चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार जुल्म के दम पर विपक्ष को दबाना चाहती है।
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनीष पर ट्विटर हैंडल के जरिये अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज थे। मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद अब समाजवादी पार्टी भड़क उठी है। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे। बाराबंकी में सपा नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने इसे चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार जुल्म के दम पर विपक्ष को दबाना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी संघर्ष के कोख से पैदा हुई पार्टी है।
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार जुल्म के दम पर विपक्ष को दबाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता न दबने वाले हैं न हटने वाले हैं। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि निरंतर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार के लोगों से मिले
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार से और लोगों से भी मिले हैं। मनीष जगन जो समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया है उसको अच्छी तरह से देखते हैं। मनीष जगन की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यदि व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपनी बात नहीं कहेगा और नहीं लिखेगा तो वह कहां जाएगा। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।