Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 231

बाराबंकी: 63 का दूल्हा और 24 की दुल्हन, 6 लड़कियों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, जमकर किया डांस

63 वर्षीय बुजुर्ग नकछेद यादव ने 24 वर्षीय युवती नंदनी से शादी की है।

बाराबंकी: 63 का दूल्हा और 24 की दुल्हन, 6 लड़कियों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, जमकर किया डांस

बाराबंकी के रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने से करीब 40 साल छोटी लड़की से शादी रचाई है। यह शख्स 6 लड़कियों का पिता है। 3 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद से वह अपने अकेलेपन से काफी परेशान था। इसके चलते उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। बुजुर्ग के अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

रांची की रहने वाली है दूसरी पत्नी
मामला सुबेहा थाना क्षेत्र में स्थित जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव का है। यहां के रहने वाले नकछेद यादव से शादी करने वाली नंदनी रांची की रहने वाली है। उसकी उम्र महज 24 साल है। यानी वह उसकी बेटी की उम्र की है।

सभी लड़कियों की हो चुकी है शादी
नकछेद यादव ने बताया, "पहली पत्नी की मौत के बाद से वह काफी अकेला हो गया था। उसकी सभी लड़कियों की शादी हो चुकी है। सभी अपने-अपने ससुराल चली गई हैं। इतना ही नहीं, घर में खाना बनाना वाला भी कोई नहीं था। इस वजह से काफी परेशानी होती थी। इसके चलते मैंने अब दूसरी शादी है। इस शादी से हम दोनों काफी खुश हैं।"


रुदौली के कामाख्या देवी मंदिर में की शादी
नकछेद ने बताया कि वे अयोध्या के रुदौली में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में शादी की। विवाह कराने वाले पंडित शीतला प्रसाद ने बताया कि हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरे विधि-विधान से शादी हुई। पहले हवन और फिर वरमाला की रस्म हुई। शादी में 50 के करीब बाराती और घराती भी शामिल हुए। दूल्हे ने जमकर डांस भी किया। रविवार को ही नकछेद के घर पर प्रीतिभोज भी रखा गया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...