बाराबंकी: 2 बहनों ने जहर खाकर दी जान, प्रेम प्रसंग के चलते जताई जा रही आत्महत्ता की आशंका
मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
बाराबंकी में 2 बहनों ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है दोनों बहनों में गहरी दोस्ती थी। परिवार के लोग दोनों को अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन लोगों ने दम तोड़ दिया। दोनों बहनों ने सोमवार सुबह जहर खाया है। मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
निजी अस्पताल में लेकर गया परिवार
मरने वाली दोनों बहनों का नाम नीतू (18) और कामिनी (18) है। सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से नीतू और कामिनी ने जहर का सेवन कर लिया है। जानकारी होने पर परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गए। जहां नीतू को मृत घोषित किए जाने पर परिजन शव घर ले आए।
मामले की जांच की जा रही है
कामिनी के परिवार के लोग उसको घुंगटेर और बाराबंकी तक लाए लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका। मामले की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार को घटना के कारणों को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं गांव के लोग प्रेम प्रसंग की संभावना जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का कहना है दोनों ने मिठाई खाई थी। जिसके बाद हालत बिगड़ी है। यह कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। परिवार के मुताबिक दोनों बहनों में बहुत प्यार था। वह एक अच्छी सहेली की तरह एक दूसरे से व्यवहार करती थीं।