बाराबंकी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर हुई चर्चा, पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया बोले- भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को बनाया बंधक
यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति की बाद दो माह तक चलेगा, जो ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा फ्रंटल संगठनों के साथियों द्वारा अंजाम दिया जाएगा।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा है। जिसे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कांग्रेस जनों द्वारा चलाकर मोहल्ला, गली, गांव, मजरों में हर दरवाजे पर दस्तक देकर अपने नेता राहुल गांधी जी का पत्र, भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बूथ स्तर तक पहुंचाकर हर दरवाजे पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का स्टीकर लगाना है।
यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति की बाद दो माह तक चलेगा, जो ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा फ्रंटल संगठनों के साथियों द्वारा अंजाम दिया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी पूर्व सांसद, मुम्बई के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी पर्यवेक्षक डॉ.पी.एल.पुनिया ने अपने ओंबरी आवास पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी बैठक में दी।
भाजपा सरकार पर रहे हमलावर
जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन, संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया। मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने जाडा, गर्मी, धूप बरसात में एक टी-शर्ट पहनकर कन्याकुमारी से चलकर जम्मू कश्मीर तक 3500 किमी. की भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलकर इस देश की आवाम के दुख दर्द को बहुत ही करीब से देखा और जाना है। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने तैयारी बैठक के अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया है।
रूट चार्ट बनाकर संपन्न कराया जाएगा कार्यक्रम
अब भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर सम्पूर्ण जनपद की आवाम के दरवाजे पर दस्तक देकर आपको अपने नेता का पत्र और भाजपा सरकार की चार्जशीट पहुंचाना हैं। इसके लिये ब्लॉक स्तर तक रूट चार्ट बनाकर कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेगा। तैयारी, बैठक के अंत श्रम प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मो. इरशाद अली के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसजनों द्वारा मृतक की आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।