बाराबंकी: महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा, अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत; सज-धजकर पहुंची सुहागिनें
बाराबंकी जनपद में भी आज वट सावित्री की पूजा की जा रही है। सुबह से ही महिलाएं सज-धज कर बरगद के वृक्ष के नीचे पहुंची।
आज वट सावित्री की पूजा है, सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा कर रही हैं। बाराबंकी जनपद में भी आज वट सावित्री की पूजा की जा रही है। सुबह से ही महिलाएं सज-धज कर बरगद के वृक्ष के नीचे पहुंची।
यहां पहुंचकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से बरगद के वृक्ष की परिक्रमा लगाई और पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। वहीं जिले के कई अन्य स्थानों पर भी महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर पहुंच रही हैं।
बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल जेष्ठ माह की अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को ये वट सावित्री की पूजा की जाती है। आज के दिन विवाहित महिलाएं यमराज और माता सावित्री की पूजा करती हैं। साथ ही माता सावित्री के निमित्त व्रत भी रखती हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी कामना को लेकर बाराबंकी जनपद में भी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए पूरे विधि विधान पूर्वक वट सावित्री की पूजा अर्चना कर रही हैं।
हर जगह देखने को मिली रौनक
वहीं जिले के कई अन्य स्थानों पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखते हुए वट वृक्ष की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर रही हैं। वट वृक्ष की पूजा करने के बाद महिलाएं मंदिरों में भी पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रही हैं। शाम को व्रत के समापन के बाद यह सुहागिन महिलाएं अन्न ग्रहण करेंगी। वट-सावित्री पर्व के चलते जिलेभर में जगह-जगह खासी रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर रही थीं। वट वृक्ष की पूजा करने के बाद मंदिरों में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।