बाराबंकी पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक: अधिकारियों के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी कानून व्यवस्था को लेकर जो चुनौतियां है, उसकी समीक्षा की गई है और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार आज अपने दौरे पर बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निकाय चुनाव और अपराध पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आज यहां राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। आगामी कानून व्यवस्था को लेकर जो चुनौतियां है, उसकी समीक्षा की गई है और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस लाइन में गार्ड की सलामी ली
बता दें कि अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार मंगलवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन में गार्ड की सलामी ली। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस महानिरीक्षक ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ गोष्ठी कर अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की। पुलिस महानिरीक्षक ने जिले के उच्चाधिकारियों के स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत की जा रही कार्रवाई और आगामी निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आवश्यक दिशा निर्देश दिए
पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार ने ने बताया कि आज यहां राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। आगामी कानून व्यवस्था को लेकर जो चुनौतियां है उसकी समीक्षा की गई, और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण पर प्रभावी अभियोजन करने के लिए हम लोगों ने आपस में परिचर्चा की। जहां भी वीक पॉइंट्स लगे वहां पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जो भी अपराधी है उस पर हम लोग कठोर कार्यवाई करेंगे।