बाराबंकी: अंतर राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय गोष्ठी का हुआ आयोजन, राज्यमंत्री ने महादेवा इको पर्यटन स्थल का किया उद्घाटन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण कुमार सक्सेना ने शिरकत की।
अंतर राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर आज बाराबंकी में महादेवा इको पर्यटन स्थल भगहर झील में राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर महादेवा इको पर्यटन स्थल (भगहर झील) का उद्घाटन भी किया जाएगा। साथ ही भगहर झील की साफ-सफाई और जैव विविधता पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह, सचिव बी प्रभाकर और डीएफओ रुस्तम परवेज भी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोग काफी उत्साहित दिखे और इस पर्यटन स्थल के लिए योगी सरकार की काफी सराहना की।
इस मौके पर राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि महादेवा इको पर्यटन स्थल को एक टूरिस्ट्स स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे दूर-दूर से लोग यहां आएं और उससे यहां के स्थानीय लोगों कोरल रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि आज सभी को ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक होना होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल वार्मिंग और कार्बन उत्सर्जन के खतरे से दुनिया को आगाह कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी को भी इससे खतरे से आगाह होने की जरूरत है।