बाराबंकी: जंगल में मिला महिला का शव, शरीर पर नहीं थे पूरे कपड़े; 30 साल बताई जा रही है उम्र
महिला कौन है और उसकी हत्या कैसे हुई, अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
बाराबंकी में एक महिला का झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला है। महिला का झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। महिला कौन है और उसकी हत्या कैसे हुई, अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न हालत में शव देखा। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। झाड़ियों में महिला का शव होने की सूचना से स्थानीय थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
झाड़ियों में एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा
पुलिस ने गहन छानबीन की। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेजा है। वहीं पुलिस महिला के शव की शिनाख्त में जुटी हुई है लेकिन अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पूरा मामला बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भानपुर कोठी चौराहे के पास का है। यहां मंगलवार की सुबह खेत पर काम के लिए निकले स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा।
मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई
झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव पड़ा होने की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने इसकी सूचना रामसनेही घाट पुलिस को दी।
मामले की जानकारी होते ही रामसनेही घाट कोतवाली पुलिस और रामसनेही घाट क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला की मौत कई दिन पहले हुई है क्योंकि महिला का शव सड़ने लगा है।
जांच पड़ताल और शव की शिनाख्त में जुटी है
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह रोज इस रास्ते से निकलते हैं। दो-तीन दिन पहले यहां पर शव नहीं था। आज उन्हें झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल और शव की शिनाख्त में जुटी है।