वो हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने साथ कर लेते हैं उसके बाद 35 टुकड़े कर देते हैं : गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में एक मुस्लिम युवक के द्वारा लिव इन रिलेशनशिप ही नहीं बल्कि वैवाहिक जीवन में रहने के बाद उसकी टुकड़े-टुकड़े कर हत्या की है यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है यह देश में लव जिहाद का मिशन चलाया जा रहा है।
बेगूसराय में सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लव जिहाद को लेकर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है । गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में हिंदू लड़की को जिस तरीके से टुकड़े-टुकड़े काट कर हत्या की गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। गिरिराज सिंह ने भारी मन से कहा कि देश में मुस्लिमों की ओर से लव जिहाद चलाया जा रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर मुस्लिम समाज को टार्गेट करते हुए कहा कहा कि वो पूरी साजिश के तहत हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ कर लेते हैं। उसके बाद उसे या तो छोड़ देते हैं या उसकी टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर देते हैं ।
मुस्लिम युवक वैवाहिक जीवन जैसे रहने के बाद भी कर देते हैं हत्या
गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में एक मुस्लिम युवक ने लिव इन रिलेशनशिप रह कर जो कि वैवाहिक वैवाहिक जीवन में रहने जैसा है। उसके बाद भी उस लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर हत्या की है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत देश में एक खास समुदाय की ओर से लव जिहाद का मिशन चलाया जा रहा है।
नाम बदल कर चोला बदलकर हिंदू लड़कियों को फंसाया जाता है
गिरिराज सिंह आज बेगूसराय में दिल्ली में हिंदू लड़की ही हत्या पर भावुक भी नजर आए और गुस्से में भी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिंदू लड़की से प्रेम विवाह करता हो उस लड़की को टुकड़े-टुकड़े में परिवर्तित कर दिया जाता है। यह एक साजिश के तहत घटना को अंजाम दी गई लगती है। उन्होंने कहा कि जैसा कि लड़के मां बाप की ओर से कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नाम बदलकर और चोला बदल कर, बहला कर फुसलाकर हिंदू लड़कियों को दिल्ली में जो घटना हुई है मुस्लिम लड़कों ने अपने साथ विधिवत रखा और बाद में उसकी हत्या कर दी यह दुर्भाग्यपूर्ण है।