Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 66

PM मोदी ने विपक्षी नेताओं का किया अपमान, मणिपुर पर 77 दिन बाद मजबूरी में दिया बयान: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले दो महीने से मणिपुर जल रहा है महिलाओं के साथ भयावह अत्याचार हो रहा है लेकिन पीएम मोदी ने 77 दिनों तक इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। जब महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं का वीडियो सामने आया तो मजबूरी में उन्होंने एक वाक्य बोला लेकिन उसमें भी राजनीति घोल दी।

PM मोदी ने विपक्षी नेताओं का किया अपमान, मणिपुर पर 77 दिन बाद मजबूरी में दिया बयान: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

'पीएम मोदी मणिपुर पर 77 दिन तक चुप रहे'
प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले दो महीने से मणिपुर जल रहा है। घरों में आग लगाई जा रही है। महिलाओं के साथ भयावह अत्याचार हो रहा है, लेकिन पीएम मोदी ने 77 दिनों तक इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला।


'मजबूरी में पीएम मोदी ने मणिपुर पर बोला एक वाक्य'
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद पीएम मोदी ने मजबूरी में एक वाक्य बोला... लेकिन उसमें भी उन्होंने राजनीति घोल दी। प्रियंका ने कहा, " राजनीतिक सभ्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है, लेकिन उन्होंने पिछले दिनों सभी योग्य व संघर्ष करने वाले विपक्ष के नेताओं को चोर बोल डाला। वरिष्ठ नेता, पार्टियों के नेता, जिनका आदर है, उनका अपमान कर दिया, लेकिन दो महीनों से मणिपुर जल रहा है, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं, लेकिन जब 77 दिन बाद बोले तो मणिपुर हिंसा पर कम, विपक्ष की सरकार वाले प्रदेशों की घटनाओं पर ज्यादा बात की।"

प्रियंका ने प्रदेश में सरकार बनने पर दी यह गारंटी
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार बनेगी तो प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम, महिलाओं को पांच सौ रुपये में सिलेडर देने व 100 यूनिट बिजली फ्री में देने की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि हमारी जहां- जहां सरकारें हैं, वहां जो गारंटी दी, वह निभाई जा रही हैंं। चाहे कर्नाटक में, चाहे हिमाचल या राजस्थान में देखें, जो वायदे किए, वे निभाए जा रहे हैं। इन सभी प्रदेशों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू हैं। 

'मध्य प्रदेश में प्रचंड बदलाव की लहर है'
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बहनों के खाते में 1500 रुपये डाले जाएंगे। दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। कर्ज माफी का काम पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रचंड बदलाव की लहर है। प्रचंड बहुमत से कांग्रेस को जिताइए और मजबूत सरकार बनाइए, जो गिराई न जा सके। 


'MP में पैसों से खरीदी हुई सरकार है तो घोटाले होंगे ही'
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पैसों से खरीदी सरकार है। ऐसे में प्रदेश में लूट और घोटाले तो होंगे ही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नींव स्वतंत्रता आंदोलन से पड़ी थी।

महंगाई को बताया बड़ा मुद्दा
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। जरूरत की हर चीज महंगी हो गई है। रसोई के सामान से लेकर गैस सिलेंडर तक सब कुछ महंगा हो चुका है। मैं चाहती हूं कि जब कोई नेता कहीं जाए तो बताए- आज इतनी महंगाई क्यों है, इतनी बेरोजगारी क्यों है?

'घोटालों की सरकार है शिवराज सरकार'
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में भर्तियों के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। पटवारी के एग्जाम में घोटाला हो गया। इनका समाधान क्या होगा। यह सरकार घोटालों की सरकार है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...